लाइव न्यूज़ :

Lockdown: कंपनियों के दबाव के बावजूद इस देश में बढ़ा 3 मई तक लॉकडाउन

By निखिल वर्मा | Updated: April 11, 2020 11:33 IST

दुनिया भर के देश कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं. इस वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत सहित कई देशों में लॉकडाउन है. लॉकडाउन के चलते अधिकतर देशों में कारोबारी गतिविधियां ठप पड़ गई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देइटली में अब तक 1.47 लाख सामने आए हैं, दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतें इसी देश में हुई है, अभी भी करीब 3500 लोगों की स्थिति नाजुक है.इटली में पिछले कुछ दिनों की तुलना में केसों की संख्या घटी है, हालांकि कल भी यहां करीब 4 हजार मामले सामने आए थे.

इटली के प्रधानमंत्री ग्युसेपे कोंते ने शुक्रवार को कारोबारियों के दबाव के आगे झुकने से इनकार करते हुए देश में लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ा दी। इटली में कोविड-19 के कारण शुक्रवार को 570 और लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या 18,849 पर पहुंच गई जो किसी भी अन्य देश के मुकाबले सर्वाधिक है। कारोबारी संघों ने कोंते को पत्र लिखकर कहा था कि अगर बंद जारी रहा तो कंपनियां वेतन का भुगतान नहीं कर पाएंगी। 

कोरोना वायरस से त्रस्त इटली

इटली में अमेरिका और स्पेन से कम केस हैं लेकिन दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतें इसी देश में हुई है। यूरोप में स्पेन के बाद इटली सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अब तक कोविड-19 के 147,577 केस मिल चुके हैं। 30 हजार से ज्यादा लोगों को ठीक करके घर भेजा चुका है। इटली में अभी भी 98,273 एक्टिवि केस हैं जबकि करीब 3500 लोगों की हालत नाजुक हैं। 

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले करीब 17 लाख हो गए हैं, जबकि एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर के 209 देशों में कोरोना वायरस से संक्रमण (कोविड-19) के कम से कम 1,699,632 मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 102,734 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन

भारत में 25 मार्च को 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया था। फिलहाल लॉकडाउन आगे बढ़ाने या हटाने का फैसला नहीं हुआ है। हालांकि ओडिशा और पंजाब राज्य ने अपने यहां लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा