लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने गाजा पट्टी में हवाई हमले किये

By भाषा | Updated: September 8, 2021 01:01 IST

Open in App

तेल अवीव, सात सितंबर (एपी) इजराइल ने मंगलवार तड़के गाजा पट्टी में हमास के आतंकवादी ठिकाने पर हवाई हमले शुरू किए, जब फलस्तीनियों ने छह फलस्तीनी कैदियों के समर्थन में इजराइल में आग लगाने वाले गुब्बारे भेजे, जो एक दिन पहले इजराइल की जेल से भाग गए।

दशकों में अपनी तरह का सबसे बड़ा जेल ब्रेक होने के बाद इजराइली सेना देश के उत्तरी क्षेत्र और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में छानबीन में लगी हुई है।

सेना के एक बयान के अनुसार, लड़ाकू विमानों ने खान यूनुस में हमास की रॉकेट निर्माण कार्यशाला के साथ-साथ उसके सैन्य परिसर पर हमले किये।

सेना ने कहा कि परिसर में सीमेंट की एक फैक्टरी थी, जिसका इस्तेमाल आतंकवादी हमले करने के लिये सुरंग बनाने के वास्ते किया जा रहा था। यह परिसर एक रिहाइशी इलाके में एक मस्जिद और जल उपचार स्थल से सटा है।

सेना ने कहा कि हमास की ओर से इजराइली क्षेत्र में आग लगाने वाले गुब्बारे छोड़े जाने के जवाब में ये हमले किये गए हैं। ये गुब्बारे जेल तोड़ने के प्रति समर्थन जताने का एक तरीका था, जिसे हमास और अन्य फलस्तीनी चरमपंथियों ने एक साहसिक जीत करार दिया है।

फलस्तीनी इजराइल के जेल में बंद क़ैदियों को अपना राष्ट्रीय नायक मानते हैं और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके भागने का जश्न मनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?