लाइव न्यूज़ :

नाइजर में इस्लामी आतंकवादियों ने 69 लोगों की हत्या की

By भाषा | Updated: November 5, 2021 16:26 IST

Open in App

नियामे (नाइजर), पांच नवंबर (एपी) संदिग्ध इस्लामी आतंकवादियों ने माली की सीमा के पास नाइजर के अशांत क्षेत्र में हमले में 69 लोगों की हत्या कर दी। गृह मंत्रालय ने एक बयान में यह बताया है।

गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि राजधानी नियामे से उत्तर में करीब 155 दूर बानीबानगोउ में इस सप्ताह यह हिंसा हुई। मंगलवार को हुए हमले में बानीबानगोउ के मेयर समेत अन्य लोग मारे गए और ग्राम रक्षा समूह के 15 सदस्य घायल हो गए।

स्थानीय स्वरक्षा समूह अतिवादियों के खिलाफ लड़ाई में नाइजर की सेना की मदद कर रहे हैं। इस साल नागरिकों पर हमले तेज हुए हैं और इसके लिए इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

जनवरी में दो गांवों पर हमले से शुरुआत हुई थी, जिसमें कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद के महीनों में सिलसिलेवार हमलों में 237 और लोगों की जान गई।

हिंसा के कारण नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बाजौम पर दबाव बढ़ गया है जिन्होंने अप्रैल में ऐसे वक्त पद की शपथी ली थी, जब एक दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने सैन्य तख्तापलट को नाकाम कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल