लाइव न्यूज़ :

Islamic State group: कांगो में 16 ग्रामीणों की मौत, 20 का अपहरण और नाइजीरिया में विवि छात्रों के वाहन पर हमला, 20 का अपहरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2024 11:06 IST

Islamic State group: स्थानीय मीडिया ने बताया कि अपहृत किए गए लोगों में एक स्थानीय सरकारी अधिकारी गिल्बर्ट शिवमवेंदा की मां और बहन भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि जो 20 अन्य लोग अपहृत किए गए हैं।विद्रोहियों या चरमपंथी विचारधारा वाले आतंकवादी समूहों ने घेर लिया है।स्थानीय नागरिक समाज समूह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Islamic State group: उत्तर-पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध आतंकवादियों के हमलों में कम से कम 16 ग्रामीणों की मौत हो गई और 20 अन्य का अपहरण कर लिया गया। एक स्थानीय नागरिक समाज समूह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘न्यू सिविल सोसायटी ऑफ कांगो’ के समन्वयक जॉन वुल्वेरियो ने बताया कि ‘एलीड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ के हमलावरों ने इटुरी प्रांत के मम्बासा क्षेत्र में बुधवार और शुक्रवार के बीच स्थानीय लोगों पर उस समय हमले किए, जब वे अपने खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘‘मृतकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि जो 20 अन्य लोग अपहृत किए गए हैं।

उनकी कोई जानकारी नहीं है।’’ स्थानीय मीडिया ने बताया कि अपहृत किए गए लोगों में एक स्थानीय सरकारी अधिकारी गिल्बर्ट शिवमवेंदा की मां और बहन भी शामिल हैं। कांगो के कई गांवों को सत्ता और मूल्यवान खनिज संसाधनों के लिए लड़ने वाले स्थानीय विद्रोहियों या चरमपंथी विचारधारा वाले आतंकवादी समूहों ने घेर लिया है।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों का अपहरण किया

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर हमला कर कम से कम 20 छात्रों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बेन्यू राज्य पुलिस प्रवक्ता कैथरीन एनेन ने बताया कि छात्र जब मेडिकल छात्रों के एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण की ओर जा रहे थे, तभी बृहस्पतिवार शाम को बेन्यू में उन पर घात लगाकर हमला किया गया। यह हमला बेनुए ओटुकपो मार्ग पर हुआ, जहां अपहरण की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

उत्तरी नाइजीरिया के कुछ हिस्सों में अपहरण की इस तरह की घटनाएं आम हैं। दर्जनों सशस्त्र समूह सीमित सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाकर गांवों और प्रमुख सड़कों पर हमले करते हैं। अधिकतर पीड़ितों को फिरौती की रकम चुकाने के बाद ही छोड़ा जाता है। इन हमलों की वजह से कई लोगों ने सड़क मार्ग से यात्रा करना छोड़ दिया है।

बेन्यू में जिन छात्रों का अपहरण किया गया, वे उत्तरी नाइजीरिया के मैदुगुरी विश्वविद्यालय और जोस विश्वविद्यालय के थे। इन विश्वविद्यालयों के छात्र समूहों ने हमलों की निंदा की और अधिकारियों से अपहृत यात्रियों की रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस समूह ने किया और बंधकों को कहां ले जाया गया। बचाव प्रयासों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

टॅग्स :आईएसआईएसनाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वNigeria Boat Capsize: योबे में नाव पलटी, 25 लोगों की मौत और 14 लापता

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा