लाइव न्यूज़ :

ISIS चरमपंथी ने इंडोनिशया के सुरक्षा मंत्री विरंतो पर किया चाकू से हमला, पेट पर दो गहरे घाव आए

By भाषा | Updated: October 10, 2019 16:28 IST

हमले में विरंतो के पेट पर दो गहरे घाव आए हैं और तीन अन्य लोग घायल हो गये। टेलीविजन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुरक्षा अधिकारी 72 वर्षीय विरंतो पर हमले के बाद जावा द्वीप पर पांडेंगलांग में एक विश्वविद्यालय के बाहर एक पुरुष और एक महिला को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता देदी प्रासेत्यो ने बताया, ‘‘कोई अचानक आया और उन पर हमला कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

इंडोनिशया के सुरक्षा मंत्री विरंतो पर कथित तौर पर एक संदिग्ध आईएस चरमपंथी ने बृहस्पतिवार को उस समय चाकू से हमला कर दिया जब वह अपनी गाड़ी से बाहर निकल रहे थे।

हमले में विरंतो के पेट पर दो गहरे घाव आए हैं और तीन अन्य लोग घायल हो गये। टेलीविजन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुरक्षा अधिकारी 72 वर्षीय विरंतो पर हमले के बाद जावा द्वीप पर पांडेंगलांग में एक विश्वविद्यालय के बाहर एक पुरुष और एक महिला को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं।

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता देदी प्रासेत्यो ने बताया, ‘‘कोई अचानक आया और उन पर हमला कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। बरकाह अस्पताल की ओर से प्रवक्ता फिरमंसिया ने कहा कि पूर्व सैन्य जनरल विरंतो को पेट में दो गहरे घाव आये हैं और उनकी सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

लेकिन वह होश में हैं और स्थिर हैं। विरंतो को बाद में हेलीकॉप्टर से राजधानी जकार्ता ले जाया गया। अस्पताल के अनुसार तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं और खतरे से बाहर हैं। इनमें एक स्थानीय पुलिस प्रमुख और उनके दो सहयोगी हैं।

संदिग्धों की पहचान 31 वर्षीय स्याहरिल अलामस्याह और 21 साल की फितरी अंद्रियाना के तौर पर की गयी है। पुलिस ने बताया कि अलामस्याह के आईएसआईएल का चरमपंथी होने की बात पता चली है। हमला राष्ट्रपति जोको विदोदो द्वारा अप्रैल में हुए पुन: मतदान के बाद दूसरे कार्यकाल के शुरू करने से महज एक सप्ताह पहले हुआ है। 

टॅग्स :आईएसआईएसइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल