लाइव न्यूज़ :

आईएस ने जारी की पेरिस हमलावरों की वीडियो, क्रूरता के साथ किया गया था जानलेवा हमला

By भाषा | Updated: May 14, 2018 11:25 IST

फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस सप्ताहांत चाकू से किए गए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले इस्लामिक स्टेट ने ली है।

Open in App

बेरुत , 14 मई: फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस सप्ताहांत चाकू से किए गए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले इस्लामिक स्टेट ने ली है। आज एक युवक का वीडियो जारी किया है जिसमें उसने अपने आप को इस जिहादी संगठन का हमलावर बताया है।

आईएस की प्रोपैगैंडा एजेंसी अमाक ने टेलीग्राम के जरिए एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें एक युवक दिखाई दे रहा है। उसका चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ है और केवल उसकी आंखें दिखाई दे रही हैं। फ्रेंच में बोलते हुए उसने आईएस नेता अबू बक्र अल बगदादी के प्रति निष्ठा जताई है।

सास ने अवैध संबंध पर जताया एतराज तो बहू ने ऐसे करवा दी प्रेमी से हत्या

गौरतलब है कि मध्य पेरिस में शनिवार रात को एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बाद में पुलिस ने उसे गोली मार दी।

 अमाक में एक सुरक्षा सूत्र ने सीरिया और इराक में लड़ रहे अंतरराष्ट्रीय बलों का हवाला देते हुए कहा , ‘‘ पेरिस में चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति इस्लामिक स्टेट का लड़ाका है और गठबंधन वाले देशों के खिलाफ बदले की कार्रवाई के तहत यह हमला किया गया। ’’

अंतरराष्ट्रीय बलों में फ्रांस भी शामिल है। फ्रांस की पुलिस ने घटनास्थल पर जिस हमलावर को मार गिराया उसकी पहचान चेचेन्या में जन्मे फ्रांसिसी नागरिक 20 वर्षीय खमजत अजिमोव के रूप में हुई है। वह संदिग्ध इस्लामिक चरमपंथियों की सूची में शामिल था। 

टॅग्स :आईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल