Iranian soldier: करमन में खून की होली!, पांच की मौत, ईरानी सैनिक ने आराम कर रहे साथी सैनिकों को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 22, 2024 08:54 AM2024-01-22T08:54:18+5:302024-01-22T08:54:59+5:30

Iranian soldier: सरकारी टीवी ने बताया कि गोलीबारी तब हुई जब आरोपी सैनिक एक बैरक के शयनगृह में पहुंचा और वहां आराम कर रहे सैनिकों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

Iranian soldier kills 5 comrades in southeastern city where Daesh attack killed dozens | Iranian soldier: करमन में खून की होली!, पांच की मौत, ईरानी सैनिक ने आराम कर रहे साथी सैनिकों को मार डाला

file photo

Highlights घटना के उद्देश्य का अब पता नहीं चला है और संदिग्ध फरार है। राजधानी तेहरान से करीब 830 किलोमीटर दूर करमन में हुआ।आयु के पुरुषों के लिए 24 महीने की सैन्य सेवा अनिवार्य है।

Iranian soldier: ईरान के एक सैनिक ने दक्षिणपूर्वी करमन शहर में रविवार को अपने साथी सैनिकों पर गोलियां चलायी जिनमें से पांच की मौत हो गयी। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने यह खबर दी है। करमन शहर में ही इस महीने की शुरुआत में बम हमले में 94 लोग मारे गए थे।

सरकारी टीवी ने बताया कि गोलीबारी तब हुई जब आरोपी सैनिक एक बैरक के शयनगृह में पहुंचा और वहां आराम कर रहे सैनिकों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना के उद्देश्य का अब पता नहीं चला है और संदिग्ध फरार है। खबर में कहा गया है कि हमला राजधानी तेहरान से करीब 830 किलोमीटर दूर करमन में हुआ।

करमन में इस महीने दो घातक विस्फोटों में 94 लोगों की मौत हो गयी थी और सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे। यह विस्फोट अमेरिका की ओर से वर्ष 2020 में किये गये ड्रोन हमले में मारे गए एक प्रमुख ईरानी जनरल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुए थे।

इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। ईरान में सैन्य अड्डों पर गोलीबारी की ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। 2022 में एक सैनिक ने एक अन्य सैनिक और तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। ईरान में 19 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों के लिए 24 महीने की सैन्य सेवा अनिवार्य है।

Web Title: Iranian soldier kills 5 comrades in southeastern city where Daesh attack killed dozens

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे