लाइव न्यूज़ :

ईरान ने फ्रांसीसी पर्यटक पर लगाया जासूसी का आरोप

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:04 IST

Open in App

तेहरान, 30 मई (एपी) ईरान के अधिकारियों ने एक फ्रांसीसी पर्यटक पर जासूसी करने और सरकारी तंत्र के खिलाफ झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है।

फ्रांसीसी पर्यटक के वकील ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

ईरान और पश्चिम देशों के बीच बढ़ते हुए तनाव के बीच विदेशी पर्यटकों के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

दरअसल, बेंजामिन बेरियर नामक एक फ्रांसीसी पर्यटक को पिछले साल मई में एक रेगिस्तानी इलाके में तस्वीरें लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस इलाके में फोटोग्राफी करना प्रतिबंधित है। बेंजामिन पर यह भी आरोप है कि उसने ईरान में महिलाओं के लिए अनिवार्य इस्लामिक हिजाब को लेकर भी मीडिया में सवाल खड़े किए थे।

ईरान के कानून के मुताबिक जासूसी का दोषी पाए जाने पर बेंजामिन को 10 साल की जेल हो सकती है जबकि सरकारी तंत्र के खिलाफ झूठा प्रचार करने के मामले में भी तीन महीने से लेकर एक साल की सजा का प्रावधान है।

बेंजामिन का मामला ईरान के उत्तरपूर्वी शहर मशहदी में न्याय विभाग के पास है और उसी ने उन पर यह आरोप तय किए हैं।

ईरान में मानवाधिकार समूहों का आरोप है कि ईरान की सुरक्षा एजेंसियों में मौजूद कट्टरपंथी विदेशी कैदियों का इस्तेमाल धन कमाने के अलावा पश्चिम के साथ बातचीत में सौदेबाजी करने के लिए करते हैं।

गौरतलब है कि मार्च में दोहरी नागरिकता वाली प्रख्यात ब्रिटिश-ईरानी नागरिक नाजनीन जगारी-रैटक्लिफ को पांच साल की जेल काटने के बाद ऐसे ही एक मामले में अदालत में पेश किया गया था।

ईरान प्रतिबंधों से राहत देने को लेकर अमेरिका के अलावा फ्रांस और ब्रिटेन समेत अन्य यूरोपीय देशों पर लगातार दबाव बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल