अमेरिका की पहली महिला सिख न्यायाधीश के रूप में भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने ली शपथ

By मनाली रस्तोगी | Published: January 9, 2023 11:12 AM2023-01-09T11:12:54+5:302023-01-09T11:14:11+5:30

भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

Indian-origin Manpreet Monica Singh sworn in as US' 1st female Sikh judge | अमेरिका की पहली महिला सिख न्यायाधीश के रूप में भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने ली शपथ

अमेरिका की पहली महिला सिख न्यायाधीश के रूप में भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने ली शपथ

Highlightsभारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह न्यायाधीश बनने वाली अमेरिका में पहली सिख महिला हैं।मनप्रीत मोनिका सिंह का जन्म और पालन-पोषण अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन में हुआ था।वह अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं।

ह्यूस्टन: भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है और वह न्यायाधीश बनने वाली अमेरिका में पहली सिख महिला हैं। मनप्रीत मोनिका सिंह का जन्म और पालन-पोषण अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन में हुआ था और अब वह अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं। उन्होंने शुक्रवार को टेक्सास में लॉ नंबर-4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 

मोनिका सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका चले गए थे।  20 वर्षों से वकील मोनिका को स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों में शामिल किया गया है। एएनआई के अनुसार, मनप्रीत मोनिका सिंह ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैं एच-टाउन का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व करती हूं, इसलिए यह हमारे लिए है, मैं इसके लिए खुश हूं।"

एबीसी 13 के अनुसार, राज्य के पहले दक्षिण एशियाई जज रवि सैंडिल ने पिछले शुक्रवार को खचाखच भरे कोर्ट रूम में समारोह की अध्यक्षता की। सिख धर्म दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा धर्म है। एबीसी 13 की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में केवल ह्यूस्टन क्षेत्र में 20,000 सिखों के साथ अनुमानित 500,000 सिख हैं। हालांकि, मनप्रीत से पहले देश में एक महिला सिख न्यायाधीश नहीं थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Indian-origin Manpreet Monica Singh sworn in as US' 1st female Sikh judge

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे