लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में देह व्यापार संबंधी मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को 16 माह की सजा

By भाषा | Updated: August 26, 2021 12:29 IST

Open in App

सिंगापुर उच्च न्यायालय ने देह व्यापार संबंधी कई अपराधों में भारतीय मूल के एक स्थायी निवासी को 16 माह की कैद सुनाई और 8133 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया। अरुमाइकन्नू शशिकुमार (46) और सिंगापुर के निवासी राजेंद्रन नागरेथिनम (60) को देह व्यापार संबंधी कई अपराधों में लिप्त होने और कॉलीवुड क्लब में न्यायिक कार्य में बाधा डालने का दोषी पाया गया था। कॉलीवुड शब्द तमिल सिनेमा के लिए उपयोग होता है। अदालत ने बुधवार को राजेंद्रन को एक आरोप में बरी कर दिया था और दो अन्य अपराधों में उसकी सजा भी कम कर दी थी। उसे अब 30 माह की जगह 19 माह की सजा काटनी होगी और तीन हजार सिंगापुर डॉलर के स्थान पर 2500 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना भरना होगा। उच्च न्यायलय ने अरुमाइकन्नू को देह व्यापार संबंधी अपराधों में लिप्त होने के मामले में 16 माह की सजा सुनाई और 11,000 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया है। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, 2015 से 2016 के बीच सिंगापुर आई दो बांग्लादेशी महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। फरवरी 2016 में दोनों बाग्लादेशी महिलाओं और दो अन्य ने इस संबंध में शिकायत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारतहिमाचल प्रदेश पंचायत और नगर निकाय चुनावः 30 अप्रैल 2026 से पहले चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार को दिया अल्टीमेटम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल