लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में टैक्सी चालक से दुर्व्यवहार करने के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 11:56 IST

Open in App

भारतीय मूल के एक सिंगापुरी व्यक्ति को चीनी मूल के एक टैक्सी चालक के खिलाफ अश्लील एवं नस्ली शब्द कहने के जुर्म में यहां जेल की सजा सुनाई गई है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी मिली है। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, सहयानाथन एंथोनी ने सार्वजनिक स्थान पर नशे में होने और 66 वर्षीय टैन टेक होक को अपशब्द कहने की बात स्वीकार की। उत्पीड़न के दो मामलों में दोष स्वीकारने के बाद बृहस्पतिवार को उसे दो सप्ताह और तीन दिन की जेल की सजा सुनाई गई। एक अन्य मामले में 44 वर्षीय, भारतीय मूल के नंतकुमरान लोकनाथन को एक भारी निर्माण उपकरण चोरी करने और मार्च 2018 में इसे भारी वाहन की मरम्मत करने वाले एक व्यक्ति को बेचने की कोशिश करने के जुर्म में ढाई साल की सजा सुनाई गई। ‘टुडे’ समाचार-पत्र की खबर के मुताबिक, चोरी के बाद, वह मलेशिया भाग गया था और उसे दो साल बाद ही गिरफ्तार किया जा सका। उसे बृहस्पतिवार को सजा सुनाई गई।खबर के मुताबिक अदालत के दस्तावेजों में यह नहीं बताया गया है कि उसने भारी निर्माण उपकरण कैसे चुराया, जिसकी कीमत लगभग 31,000 सिंगापुरी डॉलर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनस्लीय घटनाओं के बीच सिंगापुर में लागू होगा नया कानून

विश्वकोविड-19 सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए दो भारतीय नागरिकों को जेल की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट