लाइव न्यूज़ :

Surgical Strike 2: पाकिस्तानी चश्मदीद बोला- ऊपर से कुछ गिरता था, फिर धमाका होता था और फिर आग फैल जाती थी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 27, 2019 11:51 IST

IAF Strike: हमले वाली जगह से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रह रहे लोगों ने भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को देखा और मीडिया से तबाही के मंजर का अनुभव साझा किया। बालाकोट थाने के दरोगा ने भी भारतीय वायुसेना के हमले के बारे में बाताया।

Open in App

Indian Air Force Aerial Strike: पाकिस्तान की सरकार दावा कर रही है कि भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन चश्मीदों की आखों देखी इसके एकदम उलट है। हमले के वक्त कुछ पाकिस्तानी नागरिकों ने आसमान से बरप रहा तबाही का मंजर देखा और मीडिया से अपना अनुभव साझा किया। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक अखबार के रिपोर्टर ने कुछ चश्मदीदों से बात की, जिनमें स्थानीय नागरिक खालिद अवान, बालाकोट थाने के एसएचओ तस्वीर शाह और डिप्टी एसपी नियाज गुल शामिल हैं। चश्दीद खालिद अवान ने अखबार को बताया कि तड़के साढ़े तीन से चार बजे के बीच बादल गरजने जैसी आवाजें सुनाई दीं, धीरे-धीरे आवाजें तेज होने लगी और मिनट भर में बाद धमाके की आवाजें आईं।

अवान ने बताया कि उनका घर हमले वाली जगह से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। धमाकों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। अवान के मुताबिक उन्होंने आसमान में रॉकेट जैसी चमकीली चीजें देखी और उसके कुछ ही देर में और धमाके हुए। चश्मदीद ने बताया ऊपर से रॉकेट जैसी चीज गिरती थी, धमाका होता था और धुंए के गुबार के साथ आग फैल जाती थी। अवान के मुताबिक जिस वक्त यह हमला हुआ उस समय बिजली नहीं आ रही थी। गांववालों ने भयानक मंजर देख बालाकोट पुलिस को सूचित किया लेकिन जब तक पुलिसवाले मौके पर पहुंचे, आसमान से कहर बरपा रहे विमान लौट चुके थे।

चश्मदीद अवान ने यह भी बताया कि हमले वाली जगह पर पिछले कुछ दिनों से लोगों की आवाजाही कुछ ज्यादा थी। हमले के बाद उस इलाके में मौजूद कई घर तहस-नहस हो गए, पुलिसवाले कह रहे थे कि कई लोग मारे गए। अवान के मुताबिक उसके गांव के भी कुछ लोगों को इस हमले में चोटें आई हैं। उसने बाताया कि जब पुलिस मौके का मुआयना कर लौटी तो घबराई लग रही थी। गांववालों को हमले वाली जगह पर जाने से रोक दिया गया। सुबह मौके पर पाकिस्तानी रेंजर्स पहुंचे।

बालाकोट एसएचओ तस्वीर शाह ने अखबार से बात करते हुए कबूला कि रॉकेट हमलों और आवाजों से कुछ लोग घायल हुए थे लेकिन सुबह हमले वाली जगह के करीब मनसेहरा में चल रहे चुनाव में उनकी ड्यूटी लगा दी गई। तस्वीर शाह ने बताया कि हमले वाली जगह पर फिलहाल पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स के जवान तैनात हैं। 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने F-16 सहित 12 विमान खोए, IAF चीफ एपी सिंह

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

भारत2019 पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी की जम्मू अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत

भारतपुलवामा हमले के बाद भारत के एक सख्त कदम से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, पाक मंत्री ने संसद में स्वीकार किया

विश्व अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है