संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के तीन निकायों में चुना गया भारत

By भाषा | Published: April 21, 2021 05:53 PM2021-04-21T17:53:10+5:302021-04-21T17:53:10+5:30

India was elected among the three bodies of the United Nations Economic and Social Council | संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के तीन निकायों में चुना गया भारत

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के तीन निकायों में चुना गया भारत

(दूसरे पैरा में सुधार के साथ)

संयुक्त राष्ट्र, 21 अप्रैल भारत संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के तीन निकायों में निर्वाचित हुआ है।

भारत को मौखिक अनुमोदन के साथ अपराध निर्मूलन एवं आपराधिक न्याय आयोग में एक जनवरी, 2022 से शुरू हो रहे तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है।

वहीं ऑस्ट्रिया, बहरीन, बेलारूस, बुल्गारिया, कनाडा, फ्रांस, घाना, लीबिया, पाकिस्तान, कतर, थाइलैंड, टोगो और अमेरिका को भी मौखिक अनुमोदन के साथ चुना गया जबकि ब्राजील, डोमिनिक गणराज्य, प्राग, चिली, क्यूबा को गुप्त मतदान के जरिए चुना गया।

भारत को संयुक्त राष्ट्र लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तीकरण संस्था के कार्यकारी बोर्ड में भी तीन साल के कार्यकाल के लिए अनुमोदन के द्वारा निर्वाचित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र निकाय में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कैमरून, कोलंबिया, डोमिनिक गणराज्य, मिस्र, गांबिया, गुयाना, केन्या, मोनाको, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, थाइलैंड, तुर्कमेनिस्तान और यूक्रेन भी निर्वाचित हुए।

इसके अलावा भारत विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी बोर्ड में भी निर्वाचित हुआ। एक जनवरी, 2022 से उसका कार्यकाल शुरू होगा। इस बोर्ड में फ्रांस, घाना, कोरिया गणराज्य, रूस और स्वीडन को भी अनुमोदन द्वारा निर्वाचित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India was elected among the three bodies of the United Nations Economic and Social Council

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे