लाइव न्यूज़ :

भारत ने नेपाल के 15 बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए सहायता सामग्री भेजी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 00:41 IST

Open in App

भारत ने नेपाल के 15 बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों की मदद के लिए मानवीय सहायता के तहत नेपाल को आठ करोड़ रुपये की राहत सामग्री दान की है। यहां भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण हाल ही में हुए नुकसान को देखते हुए राहत सामग्री की पूरी खेप नेपाल-भारत महिला मित्रता सोसायटी (एनआईडब्ल्यूएफएस) और प्राज्ञयिक विद्यार्थी परिषद (पीवीपी) के माध्यम से स्थानीय सरकारों के समन्वय में वितरित की जाएगी। बयान के मुताबिक, राहत सामग्री में 15 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित परिवारों के बीच वितरण के लिए टेंट, प्लास्टिक शीट, बिस्तर और दवाएं शामिल हैं। भारतीय दूतावास के मिशन उप प्रमुख नामग्या सी खंपा ने सांसद और एनआईडब्ल्यूएफएस की अध्यक्ष चंदा चौधरी और पीवीपी के पदाधिकारी नारायण ढकाल को भारत सरकार की ओर से यह खेप सौंपी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वBalen Shah Oath Ceremony: 275 में से 182 सीट जीतकर नेपाल के सबसे युवा पीएम बालेंद्र शाह?, ‘शुभ मुहूर्त’ दोपहर 12:34 बजे शपथ

विश्वभारत ने नेपाल के छह बाढ़ प्रभावित जिलों को राहत सामग्री सौंपी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट