लाइव न्यूज़ :

दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार आयात करने वाला देश बना सऊदी अरब, भारत को पछाड़ा

By नियति शर्मा | Updated: March 12, 2019 16:58 IST

स्वीडन स्थित थिंक टैंक एसआईपीआरआई के वार्षिक रिपोर्ट में 'ट्रेंड्स इन इंटरनेशनल आर्म्स ट्रांसफर्स-2018' के अनुसार, "भारत 2014-2018 में प्रमुख हथियार खरीदने वाले देशों में दूसरे नम्बर पर आ गया है, भारत ने  पिछले पांच सालों में कुल वैश्विक आयात का 9.8 फीसदी आयात किया है।"

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने  पिछले पांच सालों में कुल वैश्विक आयात का 9.8 फीसदी आयात किया है।साल 2013 से 2017 के बीच भारत 13 प्रतिशत आयात के साथ पहले नबंर पर थासर्वश्रेष्ठ हथियार आयातक देश का स्थान अब सऊदी अरब ने ले लिया है।

अब सऊदी अरब हथियार आयात करने में विश्व का पहला देश बन गया है। इससे पहले आठ साल तक इस स्थान पर भारत अपनी पहचान बना चुका है। यह दावा स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) की एक रिपोर्ट में सोमवार को किया गया है।  

स्वीडन स्थित थिंक टैंक एसआईपीआरआई के वार्षिक रिपोर्ट में 'ट्रेंड्स इन इंटरनेशनल आर्म्स ट्रांसफर्स-2018' के अनुसार, "भारत 2014-2018 में प्रमुख हथियार खरीदने वाले देशों में दूसरे नम्बर पर आ गया है, भारत ने  पिछले पांच सालों में कुल वैश्विक आयात का 9.8 फीसदी आयात किया है।"

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2013 से 2017 के बीच भारत 13 प्रतिशत आयात के साथ पहले नबंर पर था। एसआईपीआरआई ने भारत के आयात में पिछड़ने का कारण हथियारों की डिलेवरी में देरी को बताया है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि विदेशी सप्लायर्स ने हथियारों की डिलेवरी में देरी की है, जिसकी वजह से 2009-13 और 2014-18 में आयात में 24% की कमी पाई गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, पांच साल की अवधि (2011-2015) में सबसे अधिक हथियार निर्यात करने वाले देशों में अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी और चीन हैं। इस निर्यात में अमेरिका 36 फीसदी और रूस 21 फीसदी कुल वैश्विक व्यापार में हिस्सा रखते हैं।

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा