लाइव न्यूज़ :

एफडीआई पाने वाले शीर्ष 10 देशों में शामिल भारत, 2019 में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी: यूएन रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 21, 2020 00:38 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं ने वैश्विक एफडीआई का आधे से ज्यादा हिस्सा आकर्षित किया है।

Open in App

भारत 2019 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने वाले शीर्ष दस देशों में शामिल रहा। इस दौरान भारत में एफडीआई 16 प्रतिशत बढ़कर 49 अरब डॉलर रहा। इसके चलते दक्षिण एशिया में एफडीआई वृद्धि में तेजी आई। संयुक्तराष्ट्र की अंकटाड (संयुक्तराष्ट्र व्यापार एवं विकास संगठन) द्वारा तैयार वैश्विक निवेश रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में वैश्विक स्तर पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एक प्रतिशत गिरकर 1390 अरब डॉलर रहा। 2018 में यह 1410 अरब डॉलर पर था।

इसमें कहा गया है कि वृहदआर्थिक प्रदर्शन में कमजोरी तथा व्यापार तनाव समेत नीतिगत मोर्चे पर अनिश्चितता से निवेश में गिरावट आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं ने वैश्विक एफडीआई का आधे से ज्यादा हिस्सा आकर्षित किया है।

दक्षिण एशिया में प्रत्यक्ष विदेश निवेश 2019 में 10 प्रतिशत बढ़कर 60 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें भारत की अहम भूमिका रही। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में एफडीआई निवेश 2019 में 16 प्रतिशत बढ़कर 49 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। वहीं 2018 में 42 अरब डॉलर का विदेशी निवेश दर्ज किया गया था।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रएफडीआई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल