पाकिस्तान में दबाई जा रही औरतों की आवाज, ''औरत मार्च'' पर मचा घमासान
By गुणातीत ओझा | Published: February 28, 2020 04:16 PM2020-02-28T16:16:10+5:302020-02-28T16:16:10+5:30
पाकिस्तान की सरकार और न्याय व्यवस्था ने महिलाओं को रैली निकालने की इजाजत नहीं दी है। पाकिस्तान के इस कट्टरपंथी रवैये की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है।
हर साल विश्व महिला दिवस पर पाकिस्तान में महिलाओं का संगठन 'औरत मार्च' महिलाओं को सशक्त करने के लिए रैली निकालता है। लेकिन इस आठ मार्च को इस संगठन को रैली निकालने की अनुमति नहीं मिली है। पाकिस्तान की सरकार और न्याय व्यवस्था ने महिलाओं को रैली निकालने की इजाजत नहीं दी है। पाकिस्तान के इस कट्टरपंथी रवैये की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है।
इस महिला संगठन से जुड़ी युवतियां पाकिस्तान में जगह-जगह पोस्टर चिपका कर सरकार के फैसला का विरोध कर रही हैं। इस क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ''औरत मार्च'' को प्रसारित करने वाले पोस्टर दिखाए गए हैं। अराजक तत्वों द्वारा कई पोस्टर फाड़ दिए गए हैं। वीडियो में युवती ने कहा है कि अगर आप हमारी हुनर की ताकत से डरे हुए हैं.. हम फिर से यही करेंगे..
"If you're afraid of our power, of art, we'll do it again", says #AuratMarch volunteer while re-painting the mural torn down by unidentified men last Saturday in Lahore#AuratMarch2020
— NayaDaur Media (@nayadaurpk) February 28, 2020
Full Video: https://t.co/RrMI2t5cN7pic.twitter.com/BXuOeUOYWw
उल्लेखनीय है कि यह रैली 2018 में शुरू की गई थी, जो अब एक सालाना कार्यक्रम बन गई है। संयोगवश इस साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है और उसी दिन रैली है। इस रैली के जरिये महिलाएं सशक्त बनती हैं और समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करती हैं।