लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन सरकार ने इस्लामोफोबिया सलाहकार मौलवी को किया बर्खास्त, पैगंबर मोहम्मद की बेटी पर बनी फिल्म के विरोध का किया था समर्थन

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 12, 2022 07:10 IST

ब्रिटेन सरकार ने इस्लामोफोबिया सलाहकार कारी आसिम को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, उनपर आरोप है कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद की बेटी के बारे में एक नई फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देविरोध प्रदर्शन के बीच फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द की गई।कारी आसिम द्वारा सोमवार को फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद स्क्रीनिंग रद्द की गई।

लंदन: ब्रिटेन सरकार ने शनिवार को एक मौलवी को आधिकारिक सलाहकार के रूप में उनकी भूमिका से बर्खास्त कर दिया। दरअसल, मौलवी पर पैगंबर मोहम्मद की बेटी के बारे में एक नई फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है। "द लेडी ऑफ हेवन" पर ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए मुस्लिम समूहों ने इस हफ्ते ब्रिटेन के सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सिनेमा चेन को सभी स्क्रीनिंग रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सिनेवर्ल्ड की घोषणा उत्तरी अंग्रेजी शहर लीड्स के एक इमाम और वकील कारी आसिम द्वारा सोमवार को फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद हुई। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा कि फिल्म ने "मुसलमानों को बहुत दर्द और चोट पहुंचाई"। यह देखते हुए कि उनके अपने समूह ने विरोध प्रदर्शनों में भाग नहीं लिया था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए समर्थन व्यक्त किया था, असीम ने उस शाम लीड्स में एक विरोध प्रदर्शन का विवरण प्रचारित किया। आसिम को लिखे एक पत्र में सरकार ने कहा कि फेसबुक पोस्ट मुस्लिम विरोधी नफरत पर एक आधिकारिक कार्यकारी समूह के डिप्टी चेयरमैन के रूप में उनकी स्थिति के साथ असंगत था।

नियुक्ति को "तत्काल प्रभाव से" समाप्त करते हुए सरकार ने कहा कि फिल्म के खिलाफ अभियान ने "सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया है जिसने धार्मिक घृणा को बढ़ावा दिया है। यही नहीं, ये भी कहा गया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित करने के अभियान में यह स्पष्ट भागीदारी सरकारी सलाहकार की भूमिका के साथ असंगत है। वहीं, अभियान पर सुन्नियों द्वारा शिया विरोधी घृणा को उकसाने का आरोप लगाया। आसिम की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई, जिन्होंने अपनी बर्खास्तगी तक इस्लामोफोबिया पर सरकार के एक स्वतंत्र सलाहकार के रूप में भी काम किया। फिल्म के कार्यकारी निर्माता मलिक श्लिबक ने द गार्जियन अखबार से शिकायत की कि सिनेमा चेन "दबाव में टूट रही हैं"।

टॅग्स :पैगम्बर मोहम्मदब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल