लाइव न्यूज़ :

आईसीसी ने फलस्तीनी क्षेत्रों में कथित अपराधों की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: March 3, 2021 21:20 IST

Open in App

द हेग, तीन मार्च (एपी) अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की अभियोजक ने बुधवार को कहा कि उन्होंने फलस्तीनी क्षेत्रों में कथित अपराधों की जांच शुरू की है।

फताऊ बेंसौदा ने एक बयान में कहा कि जांच ‘‘बिना किसी डर या पक्षपात के स्वतंत्र, निष्पक्ष ढंग से की जाएगी।’’

बेंसौदा ने कहा कि 2019 में गाजा पट्टी में इजराइल की सैन्य कार्रवाई के साथ ही पश्चिमी तट में इजराइली गतिविधि के मामले में युद्ध अपराधों की जांच शुरू करने के लिए एक ‘‘उचित आधार’’ है।

उन्होंने उस आकलन के बाद न्यायाधीशों को अशांत क्षेत्र में अदालत के अधिकार क्षेत्र की सीमा पर व्यवस्था देने के लिए कहा। न्यायाधीशा ने पिछले महीने कहा था कि अदालत का अधिकार क्षेत्र 1967 के पश्चिम एशिया युद्ध में इजराइल के कब्जे वाले क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

इस पर इजराइल की ओर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आयी है।

फलस्तीन 2015 में अदालत में शामिल हुआ था और लंबे समय से इजराइल की जांच करने पर जोर दिया है जो अदालत का सदस्य नहीं है। फलस्तीन ने अदालत से कहा है कि वह गाजा पट्टी में फलस्तीनी आतंकवादियों के खिलाफ 2014 में इजरायल की कार्रवाई के साथ ही इजरायल के कब्जे वाले पश्चिम तट में बस्तियों के निर्माण और पूर्वी यरुशलम पर कब्जा की भी जांच करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'