'मैं 24 घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सकता हूं', US के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

By रुस्तम राणा | Published: March 28, 2023 06:59 PM2023-03-28T18:59:29+5:302023-03-28T18:59:29+5:30

अपने साक्षात्कार में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे में रोकने का दावा किया है। दोनों देशों के बीच एक साल से ज्यादा समय से युद्ध जारी है।

'I can end Russia-Ukraine war within 24 hours', claims Donald Trump | 'मैं 24 घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सकता हूं', US के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

'मैं 24 घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सकता हूं', US के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

Highlightsफॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह 24 घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सकते हैंहालांकि यूएस के पूर्व राष्ट्रपति ने यह बताने से इनकार किया कि वह कैसे इस युद्ध को रोकेंगेसाथ ही उन्होंने इस युद्ध के परमाणु विश्व युद्ध में परिवर्तित होने की भी चेतावनी दी

Russia-Ukraine War: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान दावा किया कि वह 24 घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह शांति वार्ता की अध्यक्षता करके ऐसा करेंगे। हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार किया कि वह कैसे इस युद्ध को रोकेंगे। 

अपने इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यदि अमेरिका में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के अंत तक युद्ध समाप्त नहीं होता और यदि वह व्हाइट हाउस के लिए फिर से चुने जाते हैं, तो वह युद्ध को एक दिन के भीतर शांति समझौते के साथ खत्म कर सकते हैं। मीडिया आउटलेट से बात करते हुए, उन्होंने दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के वोलोदिमीर जेलेंस्की और खुद के बीच बातचीत आसान होगी।

ट्रंप ने कहा, "अगर यह हल नहीं होता है, तो मैं इसे 24 घंटों में जेलेंस्की और पुतिन के साथ हल कर दूंगा। इसके लिए एक बहुत ही आसान बातचीत होनी है, लेकिन मैं आपको यह नहीं बताना चाहता कि यह क्या होगी।“ उन्होंने कहा, "लेकिन बातचीत करना बहुत आसान है। मैं इसे एक दिन के भीतर सुलझा लूंगा, उनके बीच शांति हो जाएगी।"

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वार्ता "डेढ़ साल" के लिए शुरू नहीं होगी, "यह एक लंबा समय है"। इसके साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस बात की संभावना है कि इस बीच युद्ध और भी बदतर हो सकता है। रूसी राष्ट्रपति के साथ अपने अच्छे संबंधों पर चर्चा करते हुए, ट्रंप ने कहा कि यदि वह 2020 में कार्यालय में फिर से चुने जाते तो संघर्ष नहीं होता।

इसके अलावा, उन्होंने "परमाणु विश्व युद्ध" की भी चेतावनी दी। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, "अगर हमारे चुनाव के समय तक यह बात हल नहीं होती है तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। हम तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं, जो परमाणु विश्वयुद्ध होगा।"
 

Web Title: 'I can end Russia-Ukraine war within 24 hours', claims Donald Trump

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे