लाइव न्यूज़ :

यमन के हूती विद्रोहियों का आतंक, ड्रोन से सऊदी अरब के हवाई अड्डे पर किया हमला

By भाषा | Updated: May 22, 2019 08:37 IST

यमन: ड्रोन हमले के बारे में हूती के अल मसिराह सेटेलाइट न्यूज चैनल ने कहा है कि उसने कासेफ 2के ड्रोन से नजरान में एक एयरपोर्ट को निशाना बनाकर ‘आयुध भंडार’ पर हमला किया।

Open in App

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहयों ने सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे और सेना के एक ठिकाने पर बम लदे हुए ड्रोन से हमला किया। फिलहाल, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। सऊदी अरब के शहर नजरान पर यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब ईरान ने यूरेनियम संवर्द्धन की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की है ।

ड्रोन हमले के बारे में हूती के अल मसिराह सेटेलाइट न्यूज चैनल ने कहा है कि उसने कासेफ 2के ड्रोन से नजरान में एक एयरपोर्ट को निशाना बनाकर ‘आयुध भंडार’ पर हमला किया। नजरान रियाद से 840 किलोमीट दूर है। यह सऊदी अरब-यमन की सीमा के पास है। हूती विद्रोही आए दिन इस शहर को निशाना बनाते हैं। इससे पहले यमन की राजधानी सना में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में  सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन के हवाई हमले में कम से कम छह लोग मारे गए थे और दस अन्य घायल हो गए थे। रिपब्लिकन अस्पताल के डॉक्टर मोख्तर मोहम्मद ने बताया था कि हमले में हताहत हुए सभी लोगों को इसी अस्पताल में लाया गया। विद्रोहियों के अल-मसीराह टेलीविजन की खबर थी कि गठबंधन सेना ने उनके कब्जे वाले क्षेत्र में 19 हमले किये हैं जिनमें 11 राजधानी में किए गए।

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा