हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के आरोपों को किया स्वीकार

By भाषा | Published: August 19, 2021 12:33 PM2021-08-19T12:33:21+5:302021-08-19T12:33:21+5:30

Hong Kong's pro-democracy activists accept the allegations of demonstration | हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के आरोपों को किया स्वीकार

हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के आरोपों को किया स्वीकार

हांगकांग, 19 अगस्त (एपी) हांगकांग के सात लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को 2019 में एक अनाधिकृत सभा आयोजित करने और इसमें दूसरों को हिस्सा लेने के लिए उकसाने का आरोप स्वीकार कर लिया। स्थानीय मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली। अदालत के समक्ष पेश होने वाले सात कार्यकर्ताओं में लीग ऑफ सोशल डेमोक्रेट्स पॉलिटिकल पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राफेल वांग और सिविल ह्यूमन राइट्स फ्रंट (अब एक विघटित समूह) का नेतृत्व करने वाले फिगो चान भी शामिल हैं। वांग ने बृहस्पतिार को सुनवाई से पहले कहा, ‘‘ मैं सविनय अवज्ञा के सिद्धांत के अनुसार प्रदर्शन कर रहा था। सविनय अवज्ञा के प्रमुख तत्वों में आरोप को स्वीकार करना भी शामिल है। इसलिए हम बाद में यही करने जा रहे हैं, आरोप स्वीकार करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सविनय अवज्ञा का दूसरा अवयव यह है कि जो लोग इसमें शामिल होते हैं, उन्हें पता होता है कि जेल भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। हम जेल जाने को लेकर चिंतित नहीं है। इसके बदले, हमें उम्मीद है कि इस प्रक्रिया के बाद हम लोकतंत्र प्राप्त कर सकेंगे।’’ स्थानीय समाचार समूह मिंग पाओ और स्टैंड न्यूज ने बाद में खबर दी कि सभी सात ने अपने आरोप स्वीकार कर लिए। बचावपक्ष के वकीलों से संपर्क नहीं हो पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hong Kong's pro-democracy activists accept the allegations of demonstration

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :AP