लाइव न्यूज़ :

हैकरों ने कोषागार विभाग के दर्जनों ईमेल खातों में की घुसपैठ : सीनेटर

By भाषा | Updated: December 22, 2020 22:26 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 दिसंबर (एपी) अमेरिका के सरकारी विभागों की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगाते हुए हैकरों ने कोषागार विभाग के दर्जनों ईमेल खातों में घुसपैठ कर ली और विभाग के शीर्ष अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले सिस्टम तक पहुंच गए। इस घटना के पीछे रूस का हाथ होने का आरोप लगाए जा रहे हैं।

सीनेटर रॉन वाइडन ने आईआरएस और कोषागार विभाग द्वारा सीनेट की वित्त समिति को दी गई ब्रीफिंग के बाद हैकिंग के संबंध में यह नयी जानकारी उपलब्ध कराई है।

इस मामले में जानकारी प्राप्त करने के बाद वाइडन ने कहा कि इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि करदाताओं के आंकड़े हैकरों के हाथ लगे, यद्यपि “महत्वपूर्ण प्रतीत हो रही” इस घटना में कोषागार विभाग के विभागीय कार्यालय शाखा और दर्जनों ईमेल तक पहुंचने में वे कामयाब रहे। सीनेटर ने कहा कि यहां विभाग के शीर्ष अधिकारी बैठते हैं।

वाइडन ने कहा कि इसके अलावा यह लगता है कि अमेरिका के सरकारी सर्वरों की कूट कूंजी (एनक्रिप्शन की) की भी चोरी हुई है।

वाइडन ने एक तैयार बैयान में कहा, “कोषागार विभाग को अब तक हैकरों की सभी गतिविधियों का पता नहीं है या सटीक तौर पर क्या सूचनाएं चोरी हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां