फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने चार लोगों की हत्या की
By भाषा | Published: September 5, 2021 11:40 PM2021-09-05T23:40:38+5:302021-09-05T23:40:38+5:30

फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने चार लोगों की हत्या की
फ्लोरिडा, पांच सितंबर (एपी) अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर चार लोगों की हत्या कर दी। फ्लोरिडा शेरिफ कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक मां और बेटी भी शामिल हैं तथा मां अंतिम समय तक अपनी बच्ची को बांहों में लिए रही। उन्होंने कहा कि रविवार तड़के बंदूकधारी व्यक्ति के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई और इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। पोल्क कांउटी शेरिफ ग्रेडी जुड ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति पूरी तरह से गोला-बारूद से लैस था और उसने बुलेटप्रूफ जैकेट भी पहन रखी थी। उन्होंने कहा कि उसे लेकलैंड में एक घर के बाहर घेरा गया। जुड ने कहा कि संदिग्ध को एक गोली लगी और वह आत्मसमर्पण करने के लिए घर से निकला। उन्होंने कहा कि घर के भीतर मिली 11 वर्षीय बच्ची को कई गोलियां मारी गई थीं। घर में तीन अन्य लोगों के भी शव मिले।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।