मोंटेनेग्रो में बंदूकधारी ने दो बच्चों समेत 15 लोगों को मारी गोली, 10 की मौत

By भाषा | Published: August 13, 2022 09:58 AM2022-08-13T09:58:32+5:302022-08-13T10:18:41+5:30

मोंटेनेग्रो के पुलिस प्रमुख जोरान ब्रजनिन ने मीडिया के साथ साझा किए गए एक वीडियो बयान में बताया कि हमलावर 34 वर्षीय व्यक्ति था जिसकी पहचान केवल उसके नाम के शुरुआती दो अक्षर वीबी से की गयी।

Gunman in Montenegro kills 10 then shot dead by passerby | मोंटेनेग्रो में बंदूकधारी ने दो बच्चों समेत 15 लोगों को मारी गोली, 10 की मौत

API Photo

Highlightsमोंटेनेग्रो के पुलिस प्रमुख जोरान आठ और 11 साल की उम्र के दो बच्चों और उनकी मां को गोली मार दीहमलावर अपने किराएदार को गोली मारने के बाद वह गली में गया और बेतरतीब ढंग से 13 और लोगों को गोली मार दी

सेटिंजे (मोंटेनेग्रो): दक्षिण पूर्वी यूरोप के देश मोंटेनेग्रो के पश्चिमी शहर की सड़कों पर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक राहगीर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोंटेनेग्रो के पुलिस प्रमुख जोरान ब्रजनिन ने मीडिया के साथ साझा किए गए एक वीडियो बयान में बताया कि हमलावर 34 वर्षीय व्यक्ति था जिसकी पहचान केवल उसके नाम के शुरुआती दो अक्षर वीबी से की गयी।

ब्रजनिन ने बताया कि संदिग्ध ने पहले आठ और 11 साल की उम्र के दो बच्चों और उनकी मां को राइफल से गोली मार दी जो सेंटिजा के मेडोविना इलाका स्थित हमलावर के मकान में किराएदार के तौर पर रहती थी। इसके बाद वह गली में गया और बेतरतीब ढंग से 13 और लोगों को गोली मार दी, जिनमें से सात की मौत हो गई।

ब्रजनिन ने कहा, ‘‘फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि वीबी को इस नृशंस कृत्य को करने के लिए किसने उकसाया।’’ अपराध स्थल की जांच के समन्वयक अभियोजक एंड्रीजाना नास्टिक ने पत्रकारों को बताया कि बंदूकधारी को एक राहगीर ने गोली मार दी थी और घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल था।

प्रधानमंत्री ड्रिटन अबाजोविक ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि यह घटना ‘‘एक अभूतपूर्व त्रासदी’’ थी। उन्होंने लोगों से ‘‘पीड़ितों के परिवारों, उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और सेटिंजे के सभी लोगों के साथ’’ रहने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मिलो जुकानोविक ने ट्विटर पर कहा कि सेटिंजे में ‘‘भयानक त्रासदी की खबर से उन्हें बहुत दुख हुआ’’। उन्होंने इस घटना में प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ ‘‘एकजुटता’’ का आह्वान किया।

Web Title: Gunman in Montenegro kills 10 then shot dead by passerby

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे