लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में जमीनी स्थिति संकटपूर्ण : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: March 5, 2021 15:38 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच मार्च व्हाइट हाउस ने कहा है कि म्यांमा में जमीनी स्थिति संकटपूर्ण है और बाइडन प्रशासन क्षेत्र में अपने सहयोगी देशों के साथ करीबी तौर पर काम कर रहा है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन पाकी ने बृहस्पतिवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बाइडन प्रशासन ने यह संदेश देने के लिए ठोस कदम उठाए हैं कि म्यांमा में तख्तापलट की घटना अस्वीकार्य है।

पाकी ने कहा, ‘‘बर्मा (म्यांमा) में जमीनी स्थिति संकटपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाइडन प्रशासन क्षेत्र में अपने सहयोगी देशों के साथ करीबी तौर पर काम कर रहा है।

वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अलग संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीन मार्च को म्यांमा में सुरक्षा बलों द्वारा 24 लोगों की हत्या किये जाने की खबरों से अमेरिका बहुत दुखी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों एवं पत्रकारों सहित बर्मा के लोगों के खिलाफ बर्मा के सुरक्षा बलों द्वारा हिंसक कार्रवाई की सख्त निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका इसके लिए जिम्मेदार रहे लोगों के खिलाफ सार्थक कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करना जारी रखेगा।

प्राइस ने कहा, ‘‘हम लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को बहाल करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने का समर्थन करते हैं।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका ने चीन से म्यांमा की सेना पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सैन्य शासन को समाप्त करने का अनुरोध किया है।

इस बीच, समाचार एजेंसी एपी की एक खबर के मुताबिक यू-ट्यूब ने सामुदायिक दिशानिर्देशों और सेवा शर्तों का उल्लंघन करने को लेकर म्यांमा की सेना द्वारा संचालित पांच चैनलों को अपने मंच से हटा दिया है।

यू-ट्यूब ने शुक्रवार को कहा कि उसने इन पांच चैनलों को बंद कर दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि संबद्ध कानून का अनुपालन करते हुए यह कदम उठाया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले फेसबुक ने घोषणा की थी कि उसने अपनी साइट से और इंस्टाग्राम से म्यांमा की सेना से संबद्ध सभी पेज हटा दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'