लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के हैम्बर्ग में 'यहोवा विटनेस' चर्च में गोलीबारी, 7 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2023 09:06 IST

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में स्थित ‘यहोवा विटनेस किंगडम हॉल’ में हुई गोलीबारी में कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल हताहतों की संख्या को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

Open in App

बर्लिन: उत्तरी जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गुरुवार शाम ‘यहोवा विटनेस किंगडम हॉल’ में हुई गोलीबारी में कई लोग हताहत हो गए हैं। पुलिस ने घटना में मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, स्थानीय मीडिया की ज्यादातर रिपोर्ट में सात लोगों के मारे जाने और आठ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई है। जर्मन पुलिस ने यह जरूर अंदेशा जताया है कि मारे गए लोगों में हमलावर भी शामिल है।

‘यहोवा विटनेस किंगडम हॉल’ एक तीन मंजिला इमारत में स्थित है। पुलिस के प्रवक्ता होल्गर वेरेन ने जर्मनी के दूसरे सबसे बड़े शहर के ग्रॉस बोरस्टेल में गोलीबारी की घटना के बारे में बताते हुए कहा, 'हमें अभी तक केवल यह पता चला है कि कई लोगों की जान गई है और कई घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।' उन्होंने कहा कि उन्हें घायलों की हालत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 

जर्मनी: रात सवा नौ बजे पुलिस को मिली थी सूचना

वेरेन ने बताया, 'पुलिस को स्थानीय समयानुसार रात करीब सवा नौ बजे गोलीबारी की सूचना मिली और वह तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचने पर पाया कि भूतल पर कई लोग थे, जिन्हें गोलियां लगी थीं।' वेरेन ने कहा, 'पुलिसकर्मियों ने ऊपर की मंजिल से गोली की आवाज सुनी, जहां उन्हें एक व्यक्ति मृत मिला, जिसे गोली लगी थी। ऐसा माना जा रहा है कि वह हमलावर हो सकता है।' 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपनी ओर से कोई गोलीबारी नहीं की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मामले में काई और भी तो शामिल नहीं था। 

क्या है 'येहोवा विटनेस'

‘यहोवा विटनेस’ एक अंतरराष्ट्रीय गिरजाघर का हिस्सा है। अमेरिका में 19वीं शताब्दी में इसकी स्थापना की गई थी। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क के वार्विक में है। यह दुनियाभर में अपने 87 लाख अनुयायी होने का दावा करता है, जिनमें से करीब 1,70,000 जर्मनी में हैं।

टॅग्स :जर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारत जल्दबाजी में या बंदूक तानकर ट्रेड डील नहीं करता, बर्लिन डायलॉग में बोले उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, अमेरिका-ईयू से वार्ता जारी

भारतएफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कपः 24 टीम और 6 ग्रुप, 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में आयोजन, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ टीम इंडिया

भारतOstrava Golden Spike 2025: 85.29 मीटर थ्रो?, गोल्डन स्पाइक मीट में पहली बार उतरे और जीता गोल्ड

भारतजर्मनी के साथ मिलकर आतंकवाद और आर्थिक विकास पर काम करें, विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से मिले भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद

कारोबारVolkswagen layoffs: ऑटोमेकर की 35,000 नौकरियों में कटौती की योजना, 20,000 अनुबंध समय से पहले समाप्त करने पर सहमत

विश्व अधिक खबरें

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?