जर्मनी के गृहमंत्री ने कहा- इस्लाम का हमारे देश से कोई संबंध नहीं

By भारती द्विवेदी | Published: March 17, 2018 02:45 PM2018-03-17T14:45:56+5:302018-03-17T14:45:56+5:30

जर्मनी के गृह मंत्री होर्स्ट ज़इहोफ़ाम एंजेला मर्केल की शरणार्थी नीतियों के मुखर विरोधी रहे हैं। वो एंजेला के कैबिनेट का हिस्सा होने के बाद भी उनकी नीतियों के का विरोध कर रहे हैं।

Germany Home minister Horst Seehofer said Islam don't belong to his nation | जर्मनी के गृहमंत्री ने कहा- इस्लाम का हमारे देश से कोई संबंध नहीं

जर्मनी के गृहमंत्री ने कहा- इस्लाम का हमारे देश से कोई संबंध नहीं

जर्मनी, 17 मार्च: जर्मनी के नए गृहमंत्री होर्स्ट ज़इहोफ़ाम ने इस्लाम को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि उनके देश यानी जर्मनी से 'इस्लाम का संबंध' नहीं है। एक स्थानीय अखबार को दिए इंटरव्यू में ज़इहोफ़ाम ने कहा है- 'जर्मनी को ईसाई धर्म ने आकार दिया है और देश को अपनी संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए।'

अपने इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा कि हमारे बीच जो मुसलमान रहते हैं वो मूल रूप से जर्मनी के हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि हमें अपनी संस्कृति और पहनावे को त्याग देना चाहिए। मुसलमान हमारे साथ रहें, लेकिन न तो हमारे बाद या हमारे खिलाफ। एंजेला मर्केल हाल ही में चौथी बार जर्मनी की चांसलर बनी हैं। जर्मन मीडिया के अनुसार होर्स्ट ज़इहोफ़ाम एंजेला मर्केल की शरणार्थी नीतियों के मुखर विरोधी रहे हैं। वो एंजेला के कैबिनेट का हिस्सा होने के बाद भी उनकी नीतियों के का विरोध कर रहे हैं।

ज़इहोफ़ाम एंजेला मर्केल की वबेरिया राज्य के सहयोगी दल क्रिश्चियन सोशल यूनियन के नेता हैं। चांसलर एंजेला मर्केल ने साल 2015 में कहा था कि इस्लाम जर्मनी का हिस्सा है। उन्होंने यह बयान सीरियाई शरणार्थियों के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर दिया था। एंजेला मर्केल ने शुक्रवार (16 मार्च)  को धार्मिक सौहार्द की आवश्यकता पर जोर  देते हुए कहा, 'हमारे देश में ईसाइयत का बड़ा प्रभाव है, लेकिन यहां 40 लाख मुसलमान भी रहते हैं। ये मुसलमान इस्लाम को मानते हैं. ये जर्मनी के हैं और इनका धर्म भी. इस्लाम का संबंध जर्मनी से है।'

Web Title: Germany Home minister Horst Seehofer said Islam don't belong to his nation

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे