जर्मनी: अज्ञात शख्स ने ट्रेन में कई लोगों को घोंपा चाकू, 2 की हुई मौत-7 घायल

By भाषा | Published: January 25, 2023 11:04 PM2023-01-25T23:04:06+5:302023-01-25T23:10:57+5:30

इस मामले में जर्मनी की संघीय पुलिस बल ने कहा है कि कील से हैम्बर्ग जाने वाली क्षेत्रीय ट्रेन के ब्रोकस्टेड स्टेशन पर पहुंचने से कुछ ही देर पहले व्यक्ति ने चाकू से कई यात्रियों पर हमला किया है।

German Unidentified person stabs several people in train 2 dead and 7 injured Brockstad Train Station | जर्मनी: अज्ञात शख्स ने ट्रेन में कई लोगों को घोंपा चाकू, 2 की हुई मौत-7 घायल

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsउत्तरी जर्मनी में अज्ञात शख्स द्वारा कई लोगों को चाकू घोंपने की खबर सामने आई है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है और करीब सात लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि इस कारण ब्रोकस्टेड ट्रेन स्टेशन कई घंटों तक बंद था।

बर्लिन: उत्तरी जर्मनी में बुधवार को एक व्यक्ति ने ट्रेन में कई लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया है। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि पीड़ितों में से दो की मौत हो गई है। ऐसे में पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। जर्मनी की संघीय पुलिस बल ने कहा कि कील से हैम्बर्ग जाने वाली क्षेत्रीय ट्रेन के ब्रोकस्टेड स्टेशन पर पहुंचने से कुछ ही देर पहले व्यक्ति ने चाकू से कई यात्रियों पर हमला किया है।

हमले में 7 लोग हुए घायल

पुलिस एजेंसी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। डीपीए ने बाद में श्लेस्विग-होल्स्टीन राज्य के गृह मंत्री सबाइन सूटरलिन-वाक के हवाले से कहा कि हमले में दो लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। हमला स्थानीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे हुआ है। 

घटना के कारण कई घंटे तक बंद रहा ब्रोकस्टेड ट्रेन स्टेशन

समाचार एजेंसी ने कहा कि इस घटना के कारण ब्रोकस्टेड में ट्रेन स्टेशन कई घंटों तक बंद रहा है। पुलिस ने डीपीए को संदिग्ध की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और कहा कि उसके संभावित इरादों की जांच की जा रही है। संबंधित पुलिस एजेंसियों से बुधवार को तुरंत संपर्क नहीं हो सका है। 

Web Title: German Unidentified person stabs several people in train 2 dead and 7 injured Brockstad Train Station

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे