लाइव न्यूज़ :

जनरल नरवणे ने इज़राइली सेना के प्रमुख से मुलाकात की, सैन्य द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:01 IST

Open in App

तेल अवीव, 15 अक्टूबर भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने सोमवार को इज़राइली थेल सेना के मुखिया मेजर जनरल तमीर यदेई से मुलाकात की और द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। जनरल नरवणे इज़राइली रक्षा बलों के ‘स्पेशल ऑपरेशन्स यूनिट’ भी गए जहां उन्हें आतंकवाद रोधी अभियानों के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई।

जनरल नरवणे यहूदी देश के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपनी पहली यात्रा पर रविवार को इज़राइल पहुंचे। उन्हें इज़राइल के लतरून में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

भारतीय सेना ने ट्वीट किया, “जनरल एमएम नरवणे ने इज़राइली रक्षा बलों (ईडीएफ) में थल सेना के प्रमुख मेजर जनरल तमीर यदेई के साथ बातचीत की और द्विपक्षीय सैन्य सहयोग के पहलुओं पर चर्चा की।”

अन्य ट्वीट में कहा गया है “ जनरल नरवणे ने इज़राइल रक्षा बलों की ‘स्पेशल ऑपरेशन्स यूनिट’ का दौरा किया और उन्हें आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन के पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। ईडीएफ द्वारा उपयोग किए जाने वाले विशेषज्ञ हथियारों और उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी गई।”

उनकी इज़राइल की पांच दिवसीय यात्रा से कुछ हफ्ते पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा सचिव अजय कुमार तेल अवीव की यात्रा गए थे।

अगस्त में तत्कालीन वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने भी इज़राइल की चार दिवसीय यात्रा की थी।

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा था कि यात्रा के दौरान, जनरल नरवणे "देश के वरिष्ठ सैन्य और नागरिक नेतृत्व से मुलाकात करेंगे, जहां वह भारत-इज़राइल रक्षा संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला