लाइव न्यूज़ :

गाजा के आतंकवादियों ने इजराइल पर रॉकेट दागा :सेना

By भाषा | Updated: November 22, 2020 08:54 IST

Open in App

यरूशलम, 22 नवंबर (एपी) इजराइल की सेना ने दावा किया है कि गाजा पट्टी में फलस्तीनी लड़ाकों ने शनिवार रात को इजराइल पर एक रॉकेट दागा जिसके बाद इजराइल के दक्षिणी शहर अश्केलॉन में सायरन बजने लगे।

सेना ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। इजराइल के मीडिया की खबरों के अनुसार एक खुले इलाके में रॉकेट दागा गया जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

रॉकेट दागे जाने से इजराइल की ओर से गाजा में जवाबी कार्रवाई किये जाने की आशंका पैदा हो गई है। इजराइल गाजा से रॉकेट दागे जाने के सभी मामलों में वहां के हमास शासकों को जिम्मेदार ठहराता है और सामान्यतय: बदले में हमास के ठिकानों पर हमले करता है।

इजराइल और हमास के बीच शत्रुता है। हमास एक इस्लामी चरमपंथी समूह है जो इजराइल की तबाही चाहता है। हमास ने 2007 में गाजा में कब्जा किया था और तभी से दोनों के बीच तीन जंग और कई संघर्ष हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'