लाइव न्यूज़ :

कश्मीर नहीं है पाकिस्तानियों की सबसे बड़ी चिंता, यह समस्या सता रही, सर्वे से सामने आया सच

By भाषा | Updated: November 1, 2019 17:59 IST

पाकिस्तान सरकार कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के लिए जहां हर संभव प्रयास कर रही है वहीं सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से महज आठ फीसदी ने कश्मीर मुद्दे का नाम लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे‘गलप ऐंड गिलानी पाकिस्तान’ की ओर से किया गया यह अध्ययन मंगलवार को प्रकाशित हुआ।अध्ययन में शामिल 53 फीसदी लोगों का मानना है कि देश के सामने सबसे बड़ी समस्या अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई है।

पाकिस्तान की जनता को कश्मीर की नहीं बल्कि सबसे ज्यादा चिंता आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी की सता रही है। गलप इंटरनेशनल ने आर्थिक संकट से जूझ रहे देश के सभी चार प्रांतों में एक सर्वेक्षण करवाया है जिसमें यह पता चला है।

‘गलप ऐंड गिलानी पाकिस्तान’ की ओर से किया गया यह अध्ययन मंगलवार को प्रकाशित हुआ। इसमें बताया गया कि अध्ययन में शामिल 53 फीसदी लोगों का मानना है कि देश के सामने सबसे बड़ी समस्या अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई है।

सर्वेक्षण के मुताबिक महंगाई के बाद 23 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी, चार फीसदी ने भ्रष्टाचार और चार फीसदी ने जल संकट को चिंता का विषय बताया।

पाकिस्तान सरकार कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के लिए जहां हर संभव प्रयास कर रही है वहीं सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से महज आठ फीसदी ने कश्मीर मुद्दे का नाम लिया।

सर्वेक्षण में लोगों ने राजनीतिक अस्थिरता, बिजली का संकट, डेंगू तथा अन्य मुद्दों का भी नाम लिया।

सर्वेक्षण के लिए बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध के लोगों से बात की गई। बीते कुछ वर्षों से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था संकट में है।

जुलाई में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा था कि पाकिस्तान कमजोर और असंतुलित विकास के कारण उल्लेखनीय आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है और देश की अर्थव्यवस्था इस अवस्था में है कि उसे सुधार की दिशा में महत्वाकांक्षी तथा बड़े कदम उठाने की जरूरत है।

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीरधारा ३७०इमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?