फ्रांस: पुलिस ने पेरिस में 'येलो वेस्ट' प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े

By भाषा | Published: December 30, 2018 12:34 PM2018-12-30T12:34:01+5:302018-12-30T12:34:01+5:30

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2019 में भी वह विरोध जारी रखेंगे और नववर्ष पर भी प्रदर्शन करने की योजना बनाई जा रही है।

France: Police leave tear gas shells on 'Yellow Vests' demonstrators in Paris | फ्रांस: पुलिस ने पेरिस में 'येलो वेस्ट' प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े

फ्रांस के बोर्डेक्स शहर में "Yellow vest" प्रदर्शनकारी। (तस्वीर- एएफपी)

पेरिस, 30 दिसंबर (एएफपी) फ्रांस में ईंधन करों में वृद्धि के खिलाफ 'येलो वेस्ट' प्रदर्शन लगातार जारी है। पुलिस ने शनिवार को पेरिस में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। हालांकि, फ्रांस को हिलाकर रख देने वाले इन प्रदर्शनों में भाग लेने वाले लोगों की तादाद में कमी आई है। 

शनिवार को पेरिस में हजारों प्रदर्शकारियों ने सरकारी टीवी स्टेशनों और बीएफएम टीवी चैनल के दफ्तर के बाहर जमा होकर मीडिया पर फर्जी खबरें चलाने का आरोप लगाया और राष्ट्रपति एमेनुएल मैंक्रों का इस्तीफा मांगा।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ट्राम लाइनों पर जमा हो गए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिये आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

हालांकि, प्रदर्शनकारियों की संख्या में बीते हफ्तों के मुकाबले काफी कमी आई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12 हजार लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। इससे पहले 22 दिसंबर को 38, 600 प्रदर्शनकारी जमा हुए थे, वहीं प्रदर्शनों के पहले दिन 17 नवंबर को 2,82,000 लोग शामिल हुए थे। 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2019 में भी वह विरोध जारी रखेंगे और नववर्ष पर भी प्रदर्शन करने की योजना बनाई जा रही है।

Web Title: France: Police leave tear gas shells on 'Yellow Vests' demonstrators in Paris

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे