लाइव न्यूज़ :

फ्रांस : राष्ट्रपति भवन में कथित बलात्कार के प्रकरण की जांच हो रही है

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:47 IST

Open in App

पेरिस, 12 नवंबर (एपी) फ्रांसीसी अधिकारी इस साल राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस में हुई कथित बलात्कार की वारदात की जांच कर रहे हैं। पेरिस के अभियोजक कार्यालय ने शुक्रवार को यह बात कही।

अभियोजक कार्यालय ने बताया कि 12 जुलाई को जांच शुरू की गयी गयी । हालांकि उसने फ्रांसीसी मीडिया की उस खबर की तत्काल पुष्टि नहीं की जिसमें महल की एक महिला सैनिक ने एक जुलाई को एक कर्मचारी पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

फ्रांसीसी मीडिया ने यह भी खबर दी है कि कथित रूप से जब यह वारदात हुई तब राष्ट्रपति एमैनुल मैक्रों वहां नहीं थे बल्कि एक कार्यक्रम में गये थे। मैक्रों एलिसी पैलेस में ही रहते हैं।

पेरिस अभियोजक कार्यालय ने कहा कि आरोपी कर्मी से ‘सहायता प्राप्त गवाह’ के रूप में पूछताछ की गयी , सहायता प्राप्त गवाह का तात्पर्य है कि उससे संभावित आरोपों से घिरे संदिग्ध के रूप में पूछताछ नहीं की गयी।

कार्यालय ने इससे अधिक किसी बात की पुष्टि नहीं की तथा न ही कोई और ब्योरा दिया।

एलिसी पैलेस ने भी कहा कि वह वर्तमान न्यायिक जांच पर टिप्पणी नहीं कर सकता। उसने कहा कि आरोपी को उसके पद से हटा दिया गया है और अधिकारी अब न्यायिक जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई के बारे में कोई फैसला किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल