नेपाल में भूस्खलन के बाद चार लापता

By भाषा | Published: August 19, 2021 01:07 PM2021-08-19T13:07:29+5:302021-08-19T13:07:29+5:30

Four missing after landslide in Nepal | नेपाल में भूस्खलन के बाद चार लापता

नेपाल में भूस्खलन के बाद चार लापता

नेपाल के रासुवा जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद कम से काम चार लोग लापता हो गए। पुलिस ने बताया कि जिले में नौकुंडा ग्रामीण नगरपालिका के कोलडांडा में भारी बारिश की वजह से बुधवार को एक घर दब गया। क्षतिग्रस्त घर के मालिक श्याम बहादुर गलान इस घटना में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए त्रिशूली अस्पताल में भर्ती किया गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नेपाल पुलिस, नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर भेजे गए हैं। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से देश में अरबों रुपये की संपत्ति को नुक़सान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four missing after landslide in Nepal

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Nepal Police