सूडान के पूर्व राष्ट्रपति भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, दो साल की सजा

By भाषा | Published: December 14, 2019 10:30 PM2019-12-14T22:30:20+5:302019-12-14T22:30:20+5:30

बशीर 2000 के दशक में दरफुर में संघर्ष से संबंधित नरसंहार और युद्ध अपराध मामले में अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत द्वारा भी वांछित घोषित किये गए थे। करीब साल भर पहले सूडान में बशीर के निरंकुश शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे।

Former Sudan President Omar al Bashir convicted in corruption case, sentenced to two years | सूडान के पूर्व राष्ट्रपति भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, दो साल की सजा

सूडान के पूर्व राष्ट्रपति भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, दो साल की सजा

सूडान के पूर्व राष्ट्रपति उमर अल बशीर को एक अदालत ने धनशोधन और भ्रष्टाचार के मामले में शनिवार को दोषी पाया और उन्हें कम से कम दो बरस तक जेल में रहने की सजा सुनाई। बशीर के खिलाफ चल रहे कई मुकदमे में पहला फैसला आया है।

बशीर 2000 के दशक में दरफुर में संघर्ष से संबंधित नरसंहार और युद्ध अपराध मामले में अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत द्वारा भी वांछित घोषित किये गए थे। करीब साल भर पहले सूडान में बशीर के निरंकुश शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद सेना ने उनकी सत्ता का तख्तापलट दिया था।

वह अप्रैल से सेना की हिरासत में हैं। सूडान की सेना ने हालांकि कहा है कि वह बशीर को अंतरराष्ट्रीय अदालत को नहीं सौंपेगी। सूडान के कानून के तहत 75 साल के बशीर को बुजुर्गों के लिए बनी सरकारी जेल में भेजा जाएगा। इस जेल में ऐसे अपराध के दोषियों को भेजा जाता है जिसमें मौत की सजा नहीं होती है।

Web Title: Former Sudan President Omar al Bashir convicted in corruption case, sentenced to two years

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे