श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री समरवीरा का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Published: August 24, 2021 02:37 PM2021-08-24T14:37:10+5:302021-08-24T14:37:10+5:30

Former Sri Lankan Foreign Minister Samaraweera dies of Kovid-19 | श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री समरवीरा का कोविड-19 से निधन

श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री समरवीरा का कोविड-19 से निधन

श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री मंगला समरवीरा का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 65 वर्षीय समरवीरा इस महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लंका अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। समरवीरा 2005-2007 के बीच और 2015-2017 के बीच दो बार श्रीलंका के विदेश मंत्री के पद पर रहे। समरवीरा पूर्व संसदीय अध्यक्ष डब्ल्यूजेएम लोकुबंदारा की मृत्यु के बाद कोरोनो वायरस का शिकार होने वाले दूसरे शीर्ष श्रीलंकाई राजनेता थे। उदार लोकतांत्रिक राजनीति के समर्थक समरवीरा ने वित्त मंत्रालय सहित कई अन्य मंत्रालयों में भी शीर्ष पदों पर कार्य किया। पिछले वर्ष ही उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Sri Lankan Foreign Minister Samaraweera dies of Kovid-19

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Finance Ministry