फ्लोरिडा के शेरिफ के पूर्व सहयोगी को यौन शोषण के आरोप में 35 साल की जेल की सजा

By भाषा | Published: August 26, 2021 04:27 PM2021-08-26T16:27:17+5:302021-08-26T16:27:17+5:30

Former Florida sheriff's aide sentenced to 35 years in prison for sexual assault | फ्लोरिडा के शेरिफ के पूर्व सहयोगी को यौन शोषण के आरोप में 35 साल की जेल की सजा

फ्लोरिडा के शेरिफ के पूर्व सहयोगी को यौन शोषण के आरोप में 35 साल की जेल की सजा

जैकसनविले (अमेरिका), 26 अगस्त (एपी) अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 15 साल की लड़की के यौन शोषण के आरोपी क्ले काउंटी के शेरिफ के पूर्व सहयोगी को 35 साल की जेल की सजा सुनायी गयी है। अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक, ट्रैविस रयान प्रिटचार्ड (38) को मंगलवार को जैकसनविले संघीय अदालत में सजा सुनायी गयी। आपराधिक शिकायत के अनुसार, प्रिटचार्ड ने दिसंबर 2019 में एक ऑनलाइन चैट ऐप के जरिए लड़की से बातचीत करना शुरू किया था। इससे कई महीने पहले वह एक दुकान पर इस लड़की से मिला था। दोनों ने आपत्तिजनक तस्वीरें साझा की और यौन संबंध बनाने लगे। लड़की की मां ने अप्रैल 2020 में पुलिस से संपर्क किया। जांचकर्ताओं ने प्रिटचार्ड को पकड़ने की योजना बनायी। उन्होंने एक मई 2020 को लड़की के घर में रात को उनके मिलने की व्यवस्था की। प्रिटचार्ड अगली सुबह उसके घर पहुंचा और कुछ देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Florida sheriff's aide sentenced to 35 years in prison for sexual assault

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :JACKSONVILLE