ब्राजील: भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनेसियो लूला डी सिल्वा को 12 साल की सजा, समर्पण की तैयारी

By भाषा | Published: April 7, 2018 11:31 AM2018-04-07T11:31:02+5:302018-04-07T11:31:02+5:30

भ्रष्टाचार के मामले में राष्ट्रपति लूला को 12 साल कैद की सजा हुई है। सजा की शुरुआत के लिए शनिवार को उन्होंने बातचीत का रास्ता अख्तियार किया है।

Former Brazilian President Luiz Inacio Lula da Silva, prison 12 year corruption sentence | ब्राजील: भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनेसियो लूला डी सिल्वा को 12 साल की सजा, समर्पण की तैयारी

ब्राजील: भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनेसियो लूला डी सिल्वा को 12 साल की सजा, समर्पण की तैयारी

साओ बर्नार्डो डो कैम्पो, 7 अप्रैल। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनेसियो लूला डी सिल्वा अपने आत्मसमर्पण को लेकर बातचीत कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें 12 साल कैद की सजा हुई है। सजा की शुरुआत के लिए आज पहली समयसीमा से नाटकीय रूप से बच निकलने के बाद उन्होंने बातचीत का रास्ता अख्तियार किया है। लूला अपने गृहनगर साओ बर्नार्डो डो कैम्पो में धातुकर्मी यूनियन इमारत में अपने हजारों समर्थकों के साथ मौजूद रहे।

दो बार राष्ट्रपति रहे लूला और न्यायाधीश सर्जियो मोरो के बीच इस स्थिति के चलते गतिरोध बढ़ गया है। मोरो भ्रष्टाचार रोधी जांच के प्रमुख हैं और उन्होंने ही लूला को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। लूला को प्रभावी मानव ढाल से घिरे देखकर यह स्पष्ट है उन्हें जबर्दस्ती गिरफ्तार करने के किसी प्रयास से हिंसा भड़क सकती है।

लेकिन अधिकारी तनाव घटाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने लूला की ओर से समयसीमा के उल्लंघन पर कोई कड़ी प्रतिक्रिया किए बिना कहा है कि लूला को भगोड़ा नहीं माना गया है। मोरो के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लूला ने न्यायिक आदेश का पालन नहीं किया, लेकिन हर कोई जानता है कि वह कहां हैं। वह छिप नहीं रहे हैं और न ही भाग रहे हैं।’’ 

लूला की वर्कर्स पार्टी के नेताओं ने कहा कि वह रातभर साओ बर्नार्डो डो कैम्पो में ही रहेंगे और उनके वकील गिरफ्तारी के समय तथा स्थान के बारे में पुलिस से लगातार बात कर रहे हैं। ब्राजील के विभिन्न मीडिया संगठनों की खबरों में कहा गया है कि लूला आत्मसमर्पण पर विचार कर रहे हैं।

Web Title: Former Brazilian President Luiz Inacio Lula da Silva, prison 12 year corruption sentence

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे