रूसी अदालत ने पहली बार व्हाट्सएप पर लगाया भारी जुर्माना, इस कारण लगा 30 लाख रुपए का फाइन, जानें
By आजाद खान | Published: June 2, 2023 12:15 PM2023-06-02T12:15:34+5:302023-06-02T12:20:46+5:30
बता दें कि इससे पहले भी व्हाट्सएप ने अपने प्लेफॉर्म से प्रतिबंधित जानकारी को नहीं हटाई थी लेकिन उस समय उस पर कोई भी जुर्माना नहीं हुआ था।

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)
मास्को: एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टैंट मैसेंजर सेवा व्हाट्सएप पर रूस ने जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना बैन कंटेंट को नहीं हटाने को लेकर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब व्हाट्सएप को इतना भारी जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले पिछले साल व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक को रूस में बैन भी कर दिया गया था।
बता दें कि रूस में व्हाट्सएप काफी लोकप्रिय है और इससे पहले इस भी यहां व्हाट्सएप प्रतिबंधित जानकारी को हटाने को फेल हो गया था। लेकिन उस समय उसे कोई जुर्माना नहीं लगाया गया था और लेकिन इस जिस तरीके से उसे जुर्माना लगाया गया है इससे उस पर सवाल खड़ा होता है।
क्या है पूरा मामला
रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक रूसी अदालत ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए व्हाट्सएप पर भारी जुर्माना लगाया है। रूस द्वारा जिन कंटेंट को बैन करने को कहा गया था उसे बैन नहीं करने पर व्हाट्सएप को एक रूसी अदालत ने 3 मिलियन रूबल यानी 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक की अन्य सेवाएं जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम अब भी रूस में बैन है।
गौर करने वाली बात यह है कि जब रूस यूक्रेन पर हमला किया है तब से वह विवाद वाले कंटेंट पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह समय-समय पर दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों पर शिकंजा कसता रहता है।
बैन दवा से जुड़े कंटेंट न हटाने पर लगा है जुर्माना-रिपोर्ट
RIA समाचार एजेंसी की अगर माने तो व्हाट्सएप पर इसलिए जुर्माना लगाया गया है क्योंकि इस इंस्टैंट मैसेंजर सेवा ने अपने प्लेटफॉर्म से Lyrica दवा से जुड़ी जानकारी हटाने से मना कर दिया था। बता दें कि इस दवा की बिक्री और निर्माण पर रूस में बैन लगा हुआ है। हालांकि यह अभी भी साफ नहीं हुआ है कि आखिर किस कारण व्हाट्सएप पर यह जुर्माना लगा है क्योंकि इस मामले में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।