चीन में कोरोना के बाद बाढ़, सिचुआन प्रांत में 12 लोगों की मौत, कई लापता, 9,880 लोग प्रभावित

By भाषा | Published: June 29, 2020 01:31 PM2020-06-29T13:31:32+5:302020-06-29T13:31:32+5:30

चीन में कोरोना वायरस के बाद बाढ़ से लोग परेशान हैं। बाढ़ से 12 लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई लोग लापता है। नुकसान से 9,880 लोग प्रभावित हुए हैं। यहां से कुल 7,705 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

Floods Corona China 12 people dead Sichuan province many missing 9880 people affected | चीन में कोरोना के बाद बाढ़, सिचुआन प्रांत में 12 लोगों की मौत, कई लापता, 9,880 लोग प्रभावित

 राष्ट्रीय आपात प्रबंधन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि जून की शुरुआत से बाढ़ का प्रकोप जारी है, जिसमें 78 लोग मारे गए या लापता हैं। (file photo)

Highlightsशुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश के साथ आए तूफान से सिचुआन के यीहाई नगर-क्षेत्र में बाढ़ आ गई।क्षतिग्रस्त होने के बाद गाओयांग उपजिले में दो वाहन नदी में बह गए जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए।घरों एवं फसलों को हुए नुकसान से 9,880 लोग प्रभावित हुए हैं। यहां से कुल 7,705 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

बीजिंगः दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मियानिंग काउंटी सरकार के हवाले से बताया कि शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश के साथ आए तूफान से सिचुआन के यीहाई नगर-क्षेत्र में बाढ़ आ गई जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और सात लोग लापता हो गए।

सोमवार की खबर में बताया गया कि बाढ़ से राजमार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद गाओयांग उपजिले में दो वाहन नदी में बह गए जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए। मूसलाधार बारिश से यीहाई और गाओयांग में स्थानीय सड़कों के टूट जाने और घरों एवं फसलों को हुए नुकसान से 9,880 लोग प्रभावित हुए हैं। यहां से कुल 7,705 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 

 राष्ट्रीय आपात प्रबंधन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि जून की शुरुआत से बाढ़ का प्रकोप जारी है, जिसमें 78 लोग मारे गए या लापता हैं। 1,00,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुल मिला कर 25 अरब युआन से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। 

कोविड-19: डब्ल्यूएचओ ने दुनियाभर में संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड मामले दर्ज किए हैं। पिछले 24 घंटे में 189,000 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रविवार के इस आकंड़े ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक सप्ताह पहले जारी किए गए 183,000 मामलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

यह आंकड़ा दिखाता है कि दुनियाभर में इस खतरनाक वायरस के संक्रमण का बढ़ना जारी है। ब्राजील से एक दिन में 46,800 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं अमेरिका में 44,400 और भारत में करीब 20,000 मामले सामने आए हैं। हालांकि अमेरिका में संक्रमण के सबसे ज्यादा 2,45,0000 मामले हैं। 

Web Title: Floods Corona China 12 people dead Sichuan province many missing 9880 people affected

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे