ईरान में अचानक आई बाढ़ से 17 लोगों की मौत, 6 लापता, भारी बारिश के बाद रूदबल नदी का बढ़ा जलस्तर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 23, 2022 01:25 PM2022-07-23T13:25:06+5:302022-07-23T13:33:09+5:30

विशेषज्ञों के मुताबिक, ईरान में नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर इमारतों और सड़कों के निर्माण से अचानक आने वाली बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मार्च 2018 में फार्स प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 44 लोगों की जान चली गई थी। 

flash floods in Iran 17 people killed 6 missing water level of Rudbal river rises after heavy rain | ईरान में अचानक आई बाढ़ से 17 लोगों की मौत, 6 लापता, भारी बारिश के बाद रूदबल नदी का बढ़ा जलस्तर

ईरान में अचानक आई बाढ़ से 17 लोगों की मौत, 6 लापता, भारी बारिश के बाद रूदबल नदी का बढ़ा जलस्तर

Highlightsईरान जलवायु परिवर्तन के कारण दशकों से सूखे का सामना कर रहा हैमौसम विभाग ने पिछले दिनों देशभर में संभावित भारी मौसमी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी

तेहरान: ईरान के सूखा प्रभावित दक्षिणी फार्स प्रांत में अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। सरकारी टीवी चैनल पर शनिवार को प्रसारित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट में एस्ताहबान के गवर्नर युसेफ कारेगर के हवाले से बताया गया कि शहर में बहने वाली रूदबल नदी का जलस्तर भारी बारिश के कारण काफी बढ़ गया।

कारेगर के मुताबिक, बचाव दलों ने बाढ़ में फंसे 55 लोगों को बचा लिया, जबकि कम से कम छह लोग अब भी लापता हैं। ईरान जलवायु परिवर्तन के कारण दशकों से सूखे का सामना कर रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने पिछले दिनों देशभर में संभावित भारी मौसमी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, ईरान में नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर इमारतों और सड़कों के निर्माण से अचानक आने वाली बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मार्च 2018 में फार्स प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 44 लोगों की जान चली गई थी। 

Web Title: flash floods in Iran 17 people killed 6 missing water level of Rudbal river rises after heavy rain

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे