लाइव न्यूज़ :

मक्का-मदीना को जोड़ने वाली हाई स्पीड ट्रेन में आग लगी, पांच लोग जख्मी

By भाषा | Updated: September 29, 2019 23:38 IST

सरकारी अल अखबारिया टीवी ने खबर दी है कि पांच लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हरमेन उच्च गति रेल के ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, यह आग स्थानीय समयनुसार दोपहर 12 बजकर करीब 35 मिनट पर लगी।

Open in App
ठळक मुद्देयह इस्लाम के दो सबसे मुकद्दस शहरों, मक्का और मदीना के बीच मुसाफिरों को लाती-ले जाती है। यह हाईस्पीड ट्रेन काफी सुविधाजनक है और हज यात्रियों का समय भी बचाती है।

सऊदी अरब के जेद्दा में नई उच्च गति वाली एक ट्रेन में आग लगने से पांच लोग जख्मी हो गए। सरकारी टीवी ने खबर दी है कि यह ट्रेन पिछले साल अक्टूबर में आम लोगों के लिए शुरू की गई थी। यह इस्लाम के दो सबसे मुकद्दस शहरों, मक्का और मदीना के बीच मुसाफिरों को लाती-ले जाती है।

सरकारी अल अखबारिया टीवी ने खबर दी है कि पांच लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हरमेन उच्च गति रेल के ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, यह आग स्थानीय समयनुसार दोपहर 12 बजकर करीब 35 मिनट पर लगी।

यह हाईस्पीड ट्रेन काफी सुविधाजनक है और हज यात्रियों का समय भी बचाती है। यह 450 किलोमीटर की दूरी तय करती है और जेद्दा में रेड सी पोर्ट से होकर गुजरती है। यह ट्रेन लगभग 300 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ती है।यह उस क्षेत्र का सबसे बड़ा ट्रांसपॉर्ट सिस्टम है। पहले मक्का से मदीना जाने में काफी समय लग जाता था लेकिन यह ट्रेन केवल दो घंटे में बीच का सफर तय कर लेती है। इस प्रॉजेक्ट में 16 अरब डॉलर की लागत लगी थी।

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल