लाइव न्यूज़ :

भारत में हर छह बहुआयामी गरीबों में पाच निम्न जनजातियों या जातियों से हैं : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:44 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, सात अक्टूबर भारत में छह बहुआयामी गरीबों में पांच निम्न जनजातियों या जातियों से हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बृहस्पतिवार को जारी की गयी वैश्विक बहुआयामी गरीबी पर नयी विश्लेषण रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) तथा गरीबी पर ऑक्सफोर्ड गरीबी एवं मानव विकास पहल की रिपोर्ट में यह बात कही गयी है।

उसमें कहा गया है, ‘‘ भारत में छह बहुआयामी गरीबों में छह में से पांच निम्न जनजातियों या जातियों से हैं। अनुसूचित जाति कुल जनसंख्या का 9.4 प्रतिशत है और वह सबसे अधिक निर्धन है तथा 12.9 करोड़ में 6.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी में रह रहे हैं। वे भारत में बहुआयामी गरीबी में रह रहे लोगों का छठा भाग हैं।’’

अनुसूचित जनजाति के बाद अनुसूचित जाति समूह आता है जो कुल आबादी का 33.3 प्रतिशत हैं। उनकी संख्या 28.3 करोड़ हैं जिनमें से 9.4 करोड़ बहुआयामी गरीबी में जीवन-यापन कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग कुल जनसंख्या का 27.2 प्रतिशत है । उनकी संख्या 58.8 करोड़ है जिनमें 16 करोड़ बहुआयामी गरीबी में गुजर-बसर कर रहे हैं। वैसे तो उनमें गरीबी कम है लेकिन उसकी तीव्रता अनुसूचित जाति की तुलना में समान ही है।

इसमें कहा गया है, ‘‘ कुल मिलाकर, भारत में भारत में छह बहुआयामी गरीबों में पांच ऐसे परिवारों में रहते हैं जिनके मुखिया अनुसूजित जनजाति, अनुसूचित जाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से है। ’’

वैश्विक रूप से जिन 1.3 अरब बहुआयामी गरीबों पर यह अध्ययन किया गया, उनमें दो तिहाई यानी 83.6 करोड़ लोग ऐसे घरों में रहते हैं जहां महिला सदस्यों ने छह साल की स्कूली पढाई पूरी की है।

शिक्षा से महिलाओं को दूर रखने का दुनियाभर में समाजों पर दूरगामी प्रभाव पड़ा है।

इन 83.6 करोड़ लोगों में ज्यादातर उपसहारा अफ्रीका (36.3 करोड़), दक्षिण एशिया (35 करोड़) में रहते हैं। भारत में 22.7 करोड़, पाकिस्तान में 7.1 करोड़, इथियोपियों में 5.9 करोड़, चीन में 3.2 करोड़ बाग्लादेश में तीन करोड़ में हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार जिन पांच देशों में सबसे अधिक गरीब है उनमें भारत में (2015/16) 38.1 करोड़, नाईजीरिया में (2018) 9.3 करोड़, पाकिस्तान में (2017/18) 8.3 करोड़, इथियोपिया में 7.7 करोड़, कांगो गणराज्य में (2017/18) 5.6 करोड़ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?