लाइव न्यूज़ :

टीका वितरण को लेकर यूरोपीय संघ के पांच देशों ने चर्चा का आह्वान किया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 17:57 IST

Open in App

बर्लिन, 13 मार्च (एपी) ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया, चेक रिपब्लिक, लातविया और बुल्गारिया ने यूरोपीय संघ के 27 देशों में कोविड-19 टीके के वितरण के संबंध में यूरोपीय नेताओं के बीच चर्चा का आह्वान किया है।

ऑस्ट्रियाई मीडिया में शनिवार को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, पांच देशों के नेताओं ने यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल को संयुक्त पत्र लिखा है।

ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने शुक्रवार को शिकायत जताई थी कि ईयू ने प्रति व्यक्ति के आधार पर टीके के वितरण पर सहमति जताई थी लेकिन कुछ देशों को दूसरों की तुलना में अधिक टीके की खेप मिल रही है। कुर्ज द्वारा टीका वितरण को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति के बाद यह पत्र सामने आया है।

पत्र में दावा किया गया कि इस तरह की प्रणाली जारी रही तो गर्मी का मौसम आने तक सदस्य राष्ट्रों के बीच टीका वितरण को लेकर भारी असमानता पैदा हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'