पाकिस्तान में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Published: August 26, 2021 05:34 PM2021-08-26T17:34:31+5:302021-08-26T17:34:31+5:30

Firing in Pakistan over land dispute, eight killed | पाकिस्तान में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, आठ लोगों की मौत

पाकिस्तान में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, आठ लोगों की मौत

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूमि विवाद को लेकर दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रांत के लोअर कुर्रम कबायली जिले में दो गुटों के बीच यह गोलीबारी हुई। पुलिस ने कहा कि दोनों समूहों के बीच बातचीत के बाद गोलीबारी बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति कायम करने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Firing in Pakistan over land dispute, eight killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे