लाइव न्यूज़ :

चीनी टीका लगाने से कैदी की मौत की आशंका; बहरीन में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:37 IST

Open in App

दुबई, दस जून (एपी) कोरोना वायरस से एक कैदी की मौत को लेकर बहरीन में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। कैदी को कुछ महीने पहले ही कोविड-19 का टीका लगाया गया था और एक अधिकार समूह ने दावा किया कि कैदी को चीनी टीका सिनोफार्म लगाया गया था।

कैदी हुसैन बाराकात की मौत को लेकर बुधवार की रात को दीयाह गांव में सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया। प्रदर्शनकारी किंग हमद बिन इसा अल खलीफा को बाराकात की मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए नारे लगा रहे थे।

गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि बाराकात (48) जीवन रक्षक प्रणाली पर था और एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा कि बाराकात को वायरस के लिए बिना नाम वाले टीके की दो खुराक लगाई गई थी।

बहरीन इंस्टीट्यूट फॉर राइट्स एंड डेमोक्रेसी ने कहा कि बाराकात को चीनी टीका सिनोफार्म लगाया गया था।

संयुक्त अरब अमीरात की तरह बहरीन ने भी अपने यहां टीका लगाने के लिए सिनोफार्म पर भरोसा जताया लेकिन अब वे फाइजर-बायोएनटेक के टीका के बूस्टर शॉट की पेशकश कर रहे हैं। यूएई में कम रोग प्रतिरोधी क्षमता बनने की खबरें हैं जिसके बाद देश में मई में घोषणा की गई कि सिनोफार्म की दो खुराक लगवाने के छह महीने बाद वह बूस्टर की पेशकश करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना