लाइव न्यूज़ :

एफडीए पैनल ने मर्क कंपनी की कोविड-19 दवा का किया समर्थन

By भाषा | Updated: December 1, 2021 09:47 IST

Open in App

वॉशिंगटन, एक दिसंबर (एपी) अमेरिका में स्वास्थ्य सलाहकारों के एक पैनल ने मर्क कंपनी द्वारा निर्मित कोविड-19 की एक दवा के लाभों का हल्के बहुमत से समर्थन किया है। इसके साथ ही संक्रमण का इलाज घर पर करने के लिए पहली दवा के आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिलने की संभावनाएं बढ़ गईं हैं।

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) के पैनल ने 10 के मुकाबले 13 मतों के बहुमत से इस दवा का समर्थन किया और गर्भवस्था में इस दवा के लेने पर बच्चे में जन्म के साथ विकृति आने की आंशका सहित प्रतिकूल प्रभाव पर इसका लाभ भारी पड़ा।

दवा के लाभों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर चली घंटों बहस के बाद पैनल ने यह मंजूरी दी है।इलाज में इस दवा को शामिल किए जाने के समर्थन में अपनी बात रखनेवाले विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि इस दवा का इस्तेमाल गर्भवती महिलाओं द्वारा न किया जाए और एफडीए इस दवा को किसी मरीज को दिए जाने से पहले अतिरिक्त एहतियात की सिफारिशें करे और खास तौर पर उन महिलाओं की गर्भावस्था की जांच की जाए, जो बच्चा पैदा करनेवाली उम्र में हों।

दरअसल एफडीए पैनल की सिफारिशों को मानने के लिए बाध्य नहीं है और ऐसी संभावना है कि इस संबंध में साल के अंत तक में वह अपना निर्णय लेगा। मर्क ने खास तौर पर कोविड-19 के नए स्वरूप पर इस दवा (मोलनुपिरवीर) का परीक्षण नहीं किया है। लेकिन उसका कहना है कि कोरोना वायरस के अन्य स्वरूपों पर इसके प्रभाव के आधार पर इसमें इससे लड़ने की भी क्षमता होगी। लेकिन इस अनिश्चितता पर पैनल के सदस्य सहमत नहीं हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला