लाइव न्यूज़ :

फेसबुक का बयान, वह अपनी साइट पर नेताओं के बयानों की नहीं करता जांच

By भाषा | Updated: September 26, 2019 15:34 IST

फेसबुक के वैश्विक मामलों के उपाध्यक्ष निक क्लेग ने कहा कि कंपनी ने करीब एक साल से अधिक समय से अपने तथ्य जांच कार्यक्रम से नेताओं के पोस्ट को अलग कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने कहा है कि वह अपनी साइट पर नेताओं के बयानों की जांच नहीं करता। साइट का कहना है कि हो सकता है, ये बयान गलत भी हों।

फेसबुक ने कहा है कि वह अपनी साइट पर नेताओं के बयानों की जांच नहीं करता। साइट का कहना है कि हो सकता है, ये बयान गलत भी हों। सोशल नेटवर्क ऑपरेटर ने कहा है कि चूंकि ऐसे बयान सुर्खियों में रहते हैं और वह राजनीतिक बहसों के लिये ‘‘रेफरी’’ की तरह काम नहीं करना चाहता।

फर्जी खबरों, भ्रामक तस्वीरों तथा वीडियो जैसी गलत सूचना को छांटने के लिये फेसबुक ‘एसोसिएटेड प्रेस’ समेत तथ्य जांचने वाले तीसरे पक्ष के साथ काम करता है। फेसबुक के वैश्विक मामलों के उपाध्यक्ष निक क्लेग ने कहा कि कंपनी ने करीब एक साल से अधिक समय से अपने तथ्य जांच कार्यक्रम से नेताओं के पोस्ट को अलग कर दिया है।

हालांकि अगर नेता इससे पहले खारिज किये गये किसी लिंक या अन्य सामग्री को साझा करते हैं तो उन्हें हटा दिया जायेगा या विज्ञापनों में उन्हें शामिल किये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा।

क्लेग ने मंगलवार को वाशिंगटन में अटलांटिक फेस्टीवल को संबोधित किया था। उनके संबोधन के कुछ हिस्सों को फेसबुक ने पोस्ट किया है।

अपने संबोधन में क्लेग ने कहा, ‘‘फेसबुक में हमारी भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि निष्पक्षता बरती जाये, न कि खुद राजनीतिक भागीदार बनें।’’ 

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा