लाइव न्यूज़ :

कंप्यूटर नेटवर्क पर हैकर्स की सेंध, फेसबुक के 5 करोड़ यूजर्स की सूचनाएं हैक

By धीरज पाल | Updated: September 29, 2018 01:19 IST

इससे पहले अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने स्वीकार किया था कि सॉफ्वेयर बग ने करीब डेढ़ करोड़ यूजर्स की प्राइवेसी सेटिंग को प्रभावित किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 29 सितंबर: सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक पर डाटा की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। फेसबुक पर हैकर्स का हमला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने स्वीकार किया है कि सुरक्षा के उल्लघंन की वजह से 5 करोड़ यूजर्स के अकाउंट प्राभवित हुए है। फेसबुक ने डाटा की सुरक्षा को लेकर कहा कि उसकी सुरक्षा में सेंध मारी की वजह से 5 करोड़ यूजर्स के अकाउंट पर प्रभाव पड़ा है। यानी कि फेसबुक पर  5 करोड़ यूजरों की सुचानाएं चोरी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि हैकरों कंप्यूटर नेटवर्क पर हमला करके यूजर्स की सूचनाएं हैक की है। 

इससे पहले अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने स्वीकार किया था कि सॉफ्वेयर बग ने करीब डेढ़ करोड़ यूजर्स की प्राइवेसी सेटिंग को प्रभावित किया है। इस बग की वजह यूजर्स की हर पोस्ट पब्लिक सेटिंग में ही पोस्ट हो रही भले ही उनकी प्राइवेसी सेटिंग में ऐसा करने पर रोक लगायी गई हो।

कई फेसबुक यूजर्स अपनी पोस्ट केवल फ्रेंडस या सेलेक्टेड फ्रेंडस के लिए पोस्ट करते  हैं। फेसबुक ने कहा है कि ये समस्या सुलक्षा ली गयी है। पिछले कुछ समय से फेसबुक यूजर्स के डाटा चोरी और उनकी प्राइवेसी सेटिंग के दुरुपयोग को लेकर विवादों में रहा है। 

फेसबुक बग की वजह से यूजर्स जब नई पोस्ट करते हैं तो उन्हें डिफाल्ट सजेशन मिलता है कि वो अपनी पोस्ट को पब्लिक कर दें। अगर यूजर्स इस सजेशन पर ध्यान नहीं देते तो उनकी पोस्ट पब्लिक हो जाती है, भले ही उन्होंने प्राइवेसी सेटिंग में "फ्रेंड्स वन्ली" का विकल्प चुना हो।

फेसबुक के चीफ प्राइवेसी अफसर एरिन एगन ने कहा कि इस बग की वजह से यूजर्स की पुरानी पोस्ट प्रभावित नहीं हुई हैं। एगन ने कहा कि फेसबुक उन सभी यूजर्स को सूचना भेज रहा है जिनको बग ने प्रभावित किया था। फेसबुक यूजर्स को बताएगा कि किस समय बग ने उन्हें प्रभावित किया था। फेसबुक ऐसे यूजर्स को सुझाव देगा कि बग से प्रभावित होने दौरान की पोस्ट की प्राइवेसी सेटिंग को वो दोबारा जांच लें।

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना